सीपीएम ने उठायी मजदूरों की आवाज

बांका : मई दिवस के अवसर पर भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) सीपीएम ने नौनहारी यूनिट की जिला कार्यालय में एक बैठक आयोजित हुई़ बैठक में पार्टी के वक्ताओं ने जन संगठन एवं आन्दोलात्मक गतिविधियों पर चर्चा करते हुए मजदूर दिवस मनाया़ इस अवसर पर मजदूरों के हित के लिए कल्याणकारी योजना चलाने, पेयजल एवं […]

बांका : मई दिवस के अवसर पर भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) सीपीएम ने नौनहारी यूनिट की जिला कार्यालय में एक बैठक आयोजित हुई़ बैठक में पार्टी के वक्ताओं ने जन संगठन एवं आन्दोलात्मक गतिविधियों पर चर्चा करते हुए मजदूर दिवस मनाया़ इस अवसर पर मजदूरों के हित के लिए कल्याणकारी योजना चलाने, पेयजल एवं स्वास्थ्य संबंधित समस्या का निदान करने, भूमीहीन परिवार को वासगित पर्चा देने,

बांका अनुमंडल अस्पताल में प्रसव रोगियों की समुचित व्यवस्था करने, मजदूरों को बीमा लाभ देने, जुगाड़ गाड़ी चालको को लाईसेंस देने, शिक्षा की व्यवस्था अंतिम पायदान तक उपलब्ध कराने आदि विषयों पर विस्तार से चर्चा की गयी़ कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला सचिव कामरेड जमील अहमद ने किया़ इस अवसर पर कामरेड चानसी यादव,

कामरेड सत्यनारायण साह, कामरेड विश्वेसर प्रसाद सिंह, प्रसादी दास, कामरेड निरंजन मांझी, विन्देश्वरी पासवान, नवल पासवान, कामरेड विनोद, भदेश्वर ठाकुर, चन्देश्व मांझी, लडडू ठाकुर, धुटेश्वर साह, गणेश पासवान, मुन्नी हांसदा, रमेश हेमब्रम, वाली ठाकुर, उमेश साह, श्याम साह, वसीर जमील, वालकिशोर मंडल सहित कई पार्टी नेता व कार्यक्रर्त्ता उपस्थित थे़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >