बिना आधार अब नहीं मिलेगा खाद

निर्देश जारी . खुलेआम नहीं होगी बिक्री खाद की बिक्री के िलए अब पीओएस मशीन रखना दुकानदारों के िलए आवश्यक हो गया है. वहीं दुकानदारों को बिना आधार नंबर दिये किसान खाद की खरीदारी नहीं कर पायेंगे. बांका : बिना आधार के अब किसानों को चालू खरीफ मौसम में जुलाई के बाद से उर्वरक की […]

निर्देश जारी . खुलेआम नहीं होगी बिक्री

खाद की बिक्री के िलए अब पीओएस मशीन रखना दुकानदारों के िलए आवश्यक हो गया है. वहीं दुकानदारों को बिना आधार नंबर दिये किसान खाद की खरीदारी नहीं कर पायेंगे.
बांका : बिना आधार के अब किसानों को चालू खरीफ मौसम में जुलाई के बाद से उर्वरक की आपूर्ति नहीं होगी. इसको लेकर केंद्र सरकार का एक आदेश जिला कृषि कार्यालय को प्राप्त हुआ है. आदेश के अनुसार अब किसानों को हरहाल में अपना आधार बनाना होगा. बिना आधार के अब कोई भी किसान अपने खेतों के लिए उवर्रक दुकानों से नहीं खरीद सकेंगे. साथ ही केंद्र सरकार के नये प्रावधान के तहत वर्ष 2018 के बाद किसानों को खाद की सब्सिडी भी उनके बैंक खाता पर डीबीटी प्रणाली के तहत मुहैया कराया जायेगा.
जिले भर में अभी तक विभिन्न चौक- चौराहों पर खाद की बिक्री खुलेआम हो रही थी. लेकिन केंद्र सरकार के निर्देश पर अब खाद की खुलेआम बिक्री नहीं होगी. खाद वैसे दुकानदार ही बेच सकेंगे जिनके पास पीओएस मशीन होगी. पीओएस मशीन वाले दुकानों पर किसान पहले अपना अंगूठा लगायेंगे. किसान का अंगूठा लगाने के साथ ही मशीन उनके आधार नंबर का सत्यापन करेगा. आधार नंबर सही पाये जाने पर ही किसानों को खाद की आपूर्ति दुकानदार करेंगे. किसानों को अब खाद प्राप्त करने के लिए अपना पंजियन कराना होगा. विभाग ने आधार कार्डधारी किसानों को पंजियन के लिए बिहार के वेवसाइड krishimiss.in को ऑन लाइन आवेदन करने के लिए सार्वजनिक किया है.
जिला कृषि विभाग ने केंद्र सरकार के आदेशानुसार किसानों को खाद आपूर्ति के लिए नया निर्देश जारी किया है. विभाग के जारी निर्देश के अनुसार चालू खरीफ मौसम से ही किसानों को बिना आधार के खाद मुहैया नहीं होगी. विभाग ने जिले में खाद विक्रेता की सूची तैयार कर वैसे कार्यरत व खुदरा दुकानदार को चिन्हित करने की योजना बनायी है, जो वास्तव में किसानों को खाद बेचती है. साथ ही जिला कृषि विभाग नये नियम के तहत उक्त खाद विक्रेता को ही पीओएस मशनी उपलब्ध करायेगी.
जिस विक्रेता के पास पीओएस मशीन होगी वही खाद विक्रेता ही किसानों को खाद बेच सकेंगे. विभाग ने सभी जिले में पीओएस मशीन उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी लीड फर्टिलाइजर सप्लायर कंपनी को दिया है. बांका में टाटा कैमिकल लिमिटेड को चिन्हित किया है, जो चिन्हित दुकानों को पीओएस मशीन उपलब्ध करायेंगे और दुकानदारों को तकनीकी प्रशिक्षण भी देंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >