बाइक सीखने के चक्कर में गयी किशोर की जान

बांका/कटोरिया: कटोरिया थाना अंतर्गत करझौंसा-जमदाहा मुख्य मार्ग पर मनिया गांव के निकट शुक्रवार की शाम बाइक सीखने के चक्कर में एक 15 वर्षीय किशोर की मौत हो गयी. मृतक की पहचान राजकुमार (15वर्ष) पिता पांचू मंडल ग्राम मनिया के रूप में हुई है. इस दुर्घटना में मृतक का मौसेरा भाई भी जख्मी हो गया है. […]

बांका/कटोरिया: कटोरिया थाना अंतर्गत करझौंसा-जमदाहा मुख्य मार्ग पर मनिया गांव के निकट शुक्रवार की शाम बाइक सीखने के चक्कर में एक 15 वर्षीय किशोर की मौत हो गयी. मृतक की पहचान राजकुमार (15वर्ष) पिता पांचू मंडल ग्राम मनिया के रूप में हुई है. इस दुर्घटना में मृतक का मौसेरा भाई भी जख्मी हो गया है.

जानकारी के अनुसार मनिया गांव के पांचू मंडल का पुत्र राजकुमार अपने मौसेरा भाई के साथ बाइक सीखते हुए जमदाहा की ओर जा रहा था. मनिया गांव से करीब आधा किलोमीटर आगे जाने पर वट वृक्ष के निकट ही बाइक असंतुलित हो गया.

जिससे वह बाइक समेत सड़क किनारे के गड्ढे में जा गिरा. ग्रामीणों व परिजनों के सहयोग से उसे गंभीर हालत में बांका सदर अस्पताल ले जाया गया. जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. इस घटना को लेकर मृत राजकुमार के परिजनों में कोहराम मच गया है. मृतक की मां, भाई, बहन आदि का रो-रोकर बुरा हाल है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >