दिघलबैंक : मिट्टी की दीवार अचानक ढहने से बुजुर्ग दंपति उसके मलबे में दब गये. जिसमें पति की मौत हो गई जबकि पत्नी को गंभीर अवस्था में किशनगंज इलाज के लिए रेफर किया गया है.प्राप्त जानकारी के मुताबिक गुरुवार को दिघलबैंक प्रखंड के मसनामनी आदिवासी टोला के समीप ये घटना घटी.जब बुजुर्ग दंपति अपने घर में ही थे
कि अचानक कच्ची मिट्टी से बनी घर की दीवार उनके ऊपर ही आ गिरी. जिसके बाद चीख-पुकार मच गई और दोनों घायलों को आनन-फानन में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र टप्पू ले जाया गया जहां दीवान हेम्ब्रम (61 वर्ष) को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया जबकि उनकी पत्नी सुरजमुनि हेम्ब्रम(55 वर्ष) को बेहतर इलाज के लिए किशनगंज भेजा गया.मौके पर मौजूद स्थानीय ग्रामीण के अनुसार लगातार हो रहे बारिश के कारण मिट्टी की दीवार कमजोर हो गयी थी. घटना के उपरांत मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गयी.
