पंच हत्याकांड में सात पर प्राथमिकी

लगाया आरोप. घर से पंचायती के बहाने बुलाकर हत्या कर दी हड़हार पंचायत की पूर्व सरपंच नगीना देवी के पति सह वर्तमान पंच सुरेंद्र यादव की हत्या को लेकर उनकी बेटी गुड़िया देवी ने प्राथमिकी दर्ज करायी है. इसमें सात लोगों को नामजद किया गया है. कटोरिया : प्रखंड के हड़हार पंचायत की पूर्व सरपंच […]

लगाया आरोप. घर से पंचायती के बहाने बुलाकर हत्या कर दी

हड़हार पंचायत की पूर्व सरपंच नगीना देवी के पति सह वर्तमान पंच सुरेंद्र यादव की हत्या को लेकर उनकी बेटी गुड़िया देवी ने प्राथमिकी दर्ज करायी है. इसमें सात लोगों को नामजद किया गया है.
कटोरिया : प्रखंड के हड़हार पंचायत की पूर्व सरपंच नगीना देवी के पति सह वर्तमान पंच सुरेंद्र यादव (55वर्ष) ग्राम भेमिया की संदेहास्पद स्थिति में शव मिलने की घटना ने एक नया मोड़ ले लिया है. इस संबंध में मृतक की पुत्री गुड़िया देवी पति राजेश यादव के बयान पर सात लोगों के विरुद्ध हत्या का मामला दर्ज किया गया है. जिसमें गांव के ही प्रेम यादव, उसके सहोदर भाई उपेंद्र यादव, महेश यादव, कांग्रेस यादव निरंजन यादव, पिता तुलो यादव एवं बेलचूर गांव के राजकुमार यादव को नामजद अभियुक्त बनाया गया है. दर्ज प्राथमिकी में गुड़िया देवी ने बताया है कि उक्त लोग घर से मेरे पिताजी को यह कह कर बुला कर ले गये कि मिल बैठ कर जमीन की पंचायती करेंगे.
बेलचूर गांव के राजकुमार यादव के कहने पर ही उसके पिताजी चले गये. रात्रि करीब नौ बजे पता चला कि उनकी हत्या कर लौंगाय गांव के निकट सकसकिया पहाड़ के पास सड़क किनारे फेंक दिया गया है. प्राथमिकी में बताया गया है कि उक्त अभियुक्तों के साथ पूर्व से भी केश-मुकदमा चल रहा है. थानाध्यक्ष प्रवेश कुमार भारती ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बांका भेज दिया है. जिसमें अवर निरीक्षक पवन कुमार सिंह, विजय कुमार सिंह व सअनि रंजीत मिश्रा ने सहयोग किया.
इधर ग्रामीणों में चर्चा है कि बुधवार की रात्रि गांव के ही एक युवक का तिलक करने वे खैरीखाद गांव जाने वाले थे. समारोह में जाने वाले अन्य लोगों को आगे बढ़ा कर उन्होंने पीछे से जाने की बात कही थी. रात्रि एक बारात गाड़ी के चालक ने परिजनों को जानकारी दिया कि सुरेंद्र यादव का शव लौंगाय पहाड़ के बगल सकसकिया पहाड़ी के निकट सड़क किनारे पड़ा है. उपर से उनकी बाइक गिरी हुई थी.
जनप्रतिनिधियों ने जताया शोक
पूर्व सरपंच पति की मौत की घटना पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है. इसमें सांसद जयप्रकाश नारायण यादव, विधायक स्वीटी सीमा हेंब्रम, प्रमुख प्रमोद मंडल, उपप्रमुख बालेश्वर दास, मुखिया संघ के अध्यक्ष सच्चिदानंद यादव, प्रवक्ता प्रदीप कु गुप्ता सहित प्रखंड के सभी मुखिया, सरपंच व पंसस शामिल हैं.
शोक में डूबा भेमिया गांव
हड़हार पंचायत के पूर्व सरपंच पति सुरेंद्र यादव की मौत की घटना से पैतृक गांव भेमिया गहरे शोक में डूब गया है. मृतक की पत्नी सह पूर्व सरपंच नगीना देवी, पुत्री गुडि़या देवी, रंजू देवी, रूपा देवी, सोनम देवी, चांदनी कुमारी, पुत्र पप्पू यादव, संतोष कुमार आदि का रो-रोकर बुरा हाल है. ज्ञात हो कि गत पंचायत चुनाव में हड़हार पंचायत के वार्ड नंबर एक से सुरेंद्र यादव पंच पद पर निर्वाचित हुए थे. चूंकि उनकी पत्नी लगातार दस सालों तक सरपंच पद पर काबिज रही थी. इस कारण क्षेत्र में सुरेंद्र यादव को ही लोग ‘सरपंच साहब’ के नाम से पुकारते थे. हाल के दिनों तक भी वे गांव एवं अगल-बगल में छोटी-छोटी मामलों की पंचायती करने में व्यस्त रहते थे. किसी भी सामाजिक या धार्मिक आयोजन में भी वे बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेते थे. भेमिया सहित आसपास के इलाके में मातम का माहौल है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >