टेढ़ागाछ : प्रखंड के लालपानी कैंप के 52 बटालियन द्वारा रविवार रात्रि तस्करी का समान व ऑटो समेत तस्कर को पकड़ने में सफलता पायी है. मिली जानकारी के अनुसार तस्कर टेंपो में डीजल, यूरिया और चीनी सीमा पार कराने की जुगत में थे. सीमा में ड्यूटी कर रहे जवान को इनकी भनक लगी और चारों ओर से घेर कर सर्च अभियान चलाया गया
तो उसमें चीनी, डीजल, यूरिया बरामद की गयी जिसका अनुमानित कीमत लगभग 50 हजार रुपया आंकी जा रही है. पकड़े गये तस्कर का नाम गणेश सिंह पिता जंगी लाल सिंह ग्राम बलुआ जागीर पंचायत झाला प्रखण्ड टेढ़ागाछ का निवासी बताया जा रहा है. यह कार्रवाई पिलर संख्या 150/03 के पास की गयी. कार्रवाई में एसआइ जीडी लालून माविया, राम किशोर ,सुनील दुबे मौजूद थे. यह कार्रवाई की जानकारी उप निरीक्षक पवन पांडेय ने दी।और उन्होंने बताया कि सीमा में सुरक्षा का कड़ा इंतेजाम है.
