अब बिना हेलमेट व इंश्योरेंस के वाहन चलाना होगा मुश्किल

जिला परिवहन विभाग ने की पूरी तैयारी ओवरलोड वाहन व बिना रजिस्ट्रेशन के ट्रैक्टर व टेलर का भी नहीं होगा परिचालन बांका : जिले भर में बिना इन्सोरेंस एवं हेलमेट के वाहन चलाना अब और भी मुश्किल हो जायेगा. इसको लेकर जिला परिवहन विभाग ने अपनी पूरी तैयारी कर ली है. साथ ही जिले में […]

जिला परिवहन विभाग ने की पूरी तैयारी

ओवरलोड वाहन व बिना रजिस्ट्रेशन के ट्रैक्टर व टेलर का भी नहीं होगा परिचालन
बांका : जिले भर में बिना इन्सोरेंस एवं हेलमेट के वाहन चलाना अब और भी मुश्किल हो जायेगा. इसको लेकर जिला परिवहन विभाग ने अपनी पूरी तैयारी कर ली है. साथ ही जिले में ओवर लोडेड वाहन एवं बिना रजिस्ट्रेशन के ट्रैक्टर व टेलर का भी परिचालन नहीं होगा. जुगाड़ गाड़ी के परिचालन को बंद कर दिया गया है. पकड़े जाने पर गाड़ी जप्त होगी और चालक पर अलग से प्राथमिकी दर्ज कराया जायेगा. यह आदेश राज्य परिवहन विभाग से जिला को प्राप्त हुई है.
इसी आदेश के आलोक में बुधवार को शहर स्थित परिवहन कार्यालय में अधिकारियों की एक समीक्षात्मक बैठक की गयी. बैठक में एक एजेंडा तैयार कर उक्त आदेश के आलोक में अभियान चलाकर जिले भर में सभी वाहनों का सघन जांच करने का निर्णय लिया गया. इस संबंध में प्रभारी जिला परिवहन पदाधिकारी संजय कुमार ने बताया है कि बीना कागजात वाले वाहन चालकों पर कानूनी कार्यवाही की जायेगी. दुर्घटना पर रोक लगाने के लिए चालक को हेलमेट पहनना अनिर्वाय है.
साथ ही इन्सोरेंस के कागजात के बिना वाहनों का परिचालन नहीं होगा. इसके लिए आयुक्त एवं जिलाधिकारी के आदेश पर सभी थानाध्यक्ष को वाहन के कागाजात की ,जांच करने का निर्देश दिया गया है. आगे उन्होंने कहा है कि परिवाहन कार्यालय में आरसी, डीएल, लनिंग लाईसेंस पक्रिया आदि को जल्द से जल्द खत्म करने के लिए विभागी कर्मी को कड़ा निर्देश दिया गया है. इस मौके पर एमभीआई के के त्रिपाठी, हरे राम सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >