कटोरिया : कटोरिया-सिमुलतला मार्ग पर कटोरिया थाना अंतर्गत मथुरा मोड़ व सरबरिया के बीच करेंगवा नदी के निकट शुक्रवार की दोपहर दो युवक बाइक समेत गहरे गड्ढे में गिर गया. घटना की सूचना के बाद थाना के अवर निरीक्षक रामाशंकर यादव सैप जवानों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और पुलिस जीप से ही एक युवक को बेहोशी की हालत में रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया.
जहां जख्मी युवक सुशील यादव (25वर्ष) पिता स्व बुन्नु यादव ग्राम सुपाहा का प्राथमिक उपचार चिकित्सक डा एसडी मंडल द्वारा किया गया. घटना की जानकारी के बाद उपप्रमुख बालेश्वर दास, योगेंद्र यादव, डबलू यादव, दीपनारायण दास, नरेश दास, राजकुमार दास आदि अस्पताल पहुंचे और जख्मी युवक को स्वास्थ्य उपचार व परिजनों को सूचित करने में सहयोग किया.
