हैरतअंगेज करतबों का किया प्रदर्शन

रामवनवमी. शोभायात्रा के साथ निकाला अखाड़ा जुलूस रामनवमी के मौके पर शोभायात्रा के साथ अखाड़ा जुलूस निकाला, जिसमें युवकों ने कई हैरतअंगेज करतबों का प्रदर्शन भी किया. कटोरिया : रामनवमी के मौके पर कटोरिया बाजार में बजरंग दल द्वारा बुधवार को शोभा यात्रा के साथ अखाड़ा जुलूस निकाला. जिसमें युवकों ने लाठी, भाला, तलवार, फरसा, […]

रामवनवमी. शोभायात्रा के साथ निकाला अखाड़ा जुलूस

रामनवमी के मौके पर शोभायात्रा के साथ अखाड़ा जुलूस निकाला, जिसमें युवकों ने कई हैरतअंगेज करतबों का प्रदर्शन भी किया.
कटोरिया : रामनवमी के मौके पर कटोरिया बाजार में बजरंग दल द्वारा बुधवार को शोभा यात्रा के साथ अखाड़ा जुलूस निकाला. जिसमें
युवकों ने लाठी, भाला, तलवार, फरसा, पाइप, गदा, चाकू के कई हैरतअंगेज करतबों का प्रदर्शन भी किया. बाजार के सभी मार्गों से होकर शोभा यात्रा प्रखंड मुख्यालय स्थित चैती दुर्गापूजा के पंडाल तक भी पहुंची. कार्यक्रम का शुभारंभ देवघर रोड बस स्टैंड स्थित संकटमोचन धाम बजरंगबली मंदिर परिसर में बजरंग दल के राजकुमार मोदी ने पूजा-अर्चना व तलवार का प्रदर्शन करके किया.
इससे पहले मंदिर में श्यामनारायण गुप्ता व हल्धर सिंह द्वारा पूजन-कार्यक्रम संपन्न कराया गया. मंदिर के सामने से ही निकली शोभा यात्रा में शामिल सभी युवक ‘जय श्रीराम’ के नारे लगा कर प्रदर्शन कर रहे खिलाड़ियों को प्रोत्साहित कर रहे थे.
आयोजन को सफल बनाने में वार्ड सदस्य अशोक कुमार केशरी, प्रदीप साह, रंजीत केशरी उर्फ गोलू, अमृत केशरी, राहुल कुमार, कुंदन गुप्ता, राजा कुमार, देवाशीष कुमार, रूपम कुमार, मनोज कुमार गुप्ता, सोनू गुप्ता, राजू केशरी, राहुल उर्फ छोटू, आकाश, मुन्ना कुमार, रामसेवक मंडल, मुकेश वर्णवाल, मोनू तम्बोली, सुबोध केशरी, मुकेश गुप्ता, सदन वर्णवाल, अनिल वर्णवाल, बबलू गुप्ता, अमर साह आदि सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं. अखाड़ा जुलूस के शोभा यात्रा में दो ट्रैक्टर पर बजरंगबली के कटआउट को भगवा झंडों के साथ आकर्षक ढंग से सजाया गया था. सभी युवक सिर पर पट्टी बांध कर हाथ में झंडा लिये जय श्रीराम के नारे लगा रहे थे. अखाड़ा में कई छोटे-छोटे बच्चों ने भी अपने प्रदर्शन से लोगों का दिल जीत लिया. चांदन से प्रतिनिधि के अनुसार चांदन बाजार में रामनवमी के मौके पर कई वर्षों बाद सनातन जागृति मंच के सौजन्य से धूमधाम से अखाड़ा जुलूस निकाली गयी. इस क्रम में युवकों ने जगह-जगह अखाड़ा जुलूस को रोक कर लाठी, तलवार, चाकू, गदा, पाइप आदि के कई खेलों का प्रदर्शन किया. आयोजन को सफल बनाने में प्रमुख रवीश कुमार, मुखिया छोटन मंडल, सरपंच गौतम दूबे, उपमुखिया संजीव कुमार पोद्दार, दिलीप शर्मा, पंकज शर्मा, प्रिंस कुमार मोदी, विक्रम दूबे, अवधेश शर्मा, प्रभात पांडेय, जयकांत राय, रमेश राय, राजेश शर्मा, मुकेश कुमार, बबलू शर्मा, अनिल कुमार, गोलू कुमार, प्रभात कुमार, पप्पू पांडेय, राजेंद्र कुमार, अवधेश शर्मा, मनीष कुमार, संतोष शर्मा, मिथुन, संदीप, राजीव आदि ने अहम भूमिका निभायी. इधर चांदन थानाध्यक्ष राजवर्द्धन कुमार, अवर निरीक्षक जितेंद्र सिंह व गोपाल तिवारी दल-बल के साथ मुस्तैद रहे. बुधवार की सुबह स्थानीय युवकों ने बाइक जुलूस के साथ प्रभात-फेरी भी निकाली.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >