चांदन : चांदन थाना क्षेत्र के बिहारो गांव में सोमवार की देर शाम बिजली पोल से गिर कर प्राइवेट मिस्त्री की मौत हो गयी. मृतक की पहचान टिंकु यादव के रूप में हुई है. घटना के संबंध में मृतक की पत्नी ने गांव के ही दो लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी है. जिसमें रंजीत यादव व चेतन यादव को नामजद अभियुक्त बनाया गया है. दर्ज प्राथमिकी में मृतक की पत्नी ने बताया है कि सोमवार की शाम उसका पति टिंकु यादव घर में ही था. तभी रंजीत यादव व चेतन यादव ने उन्हें जबरदस्ती बिजली का तार ठीक करने बुला कर ले गये. तार ठीक करने के क्रम में पोल से गिरने से टिंकु यादव की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी. घटना की सूचना के बाद थानाध्यक्ष राजवर्द्धन कुमार दल-बल के साथ पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए बांका भेज दिया.
बिहारो में बिजली पोल से गिरने से मिस्त्री की मौत
चांदन : चांदन थाना क्षेत्र के बिहारो गांव में सोमवार की देर शाम बिजली पोल से गिर कर प्राइवेट मिस्त्री की मौत हो गयी. मृतक की पहचान टिंकु यादव के रूप में हुई है. घटना के संबंध में मृतक की पत्नी ने गांव के ही दो लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी है. जिसमें रंजीत […]
