चाइल्ड लाइन एडवाइजरी कमेटी की हुई बैठक

चाइल्ड लाइन सलाहकार समिति की बैठक का शुभारंभ बीडीओ सह चाइल्ड लाइन सलाहकार समिति के अध्यक्ष गणैर पासवान ने किया उद्घाटन ठाकुरगंज : ठाकुरगंज प्रखंड में चाइल्ड लाइन सलाहकार समिति की बैठक का शुभारंभ बीडीओ सह चाइल्ड लाइन सलाहकार समिति के अध्यक्ष गणैर पासवान ने दीप प्रजवल्लित कर किया़ प्रखंड समन्वयक मो मोकिमुद्दीन ने कई […]

चाइल्ड लाइन सलाहकार समिति की बैठक का शुभारंभ

बीडीओ सह चाइल्ड लाइन सलाहकार समिति के अध्यक्ष गणैर पासवान ने किया उद्घाटन
ठाकुरगंज : ठाकुरगंज प्रखंड में चाइल्ड लाइन सलाहकार समिति की बैठक का शुभारंभ बीडीओ सह चाइल्ड लाइन सलाहकार समिति के अध्यक्ष गणैर पासवान ने दीप प्रजवल्लित कर किया़ प्रखंड समन्वयक मो मोकिमुद्दीन ने कई मुद्दों की बिस्तार पूर्वक चर्चा की़ अध्यक्ष श्री पासवान ने सभी विभागीय पदाधिकारी को निर्देश देते हुए कहा की सभी विद्यालय, आंगनबाड़ी, पंचायत भवन, चौक-चौराहो, बस स्टैंड सभी जगह चाइल्ड लाइन के टोल फ्री नंबर1098 के साथ चाइल्ड लाइन मुसीबत में फंसे बच्चों की मदद के लिए 24 घंटे तत्पर जरूर लिखवाये़
साथ ही बताया की आप सभी अपने-अपने मासिक बैठक में चाइल्ड लाइन की भागीदारी सुनिश्चित करे ताकि पीड़ित बच्चों को उनका हक़ और अधिकार दिलाने से चूक न हो जाये़ सीडीपीओ शशिकला सिंह ने कहा की बच्चे हमारे देश का भविष्य है़ जहां भी कही अगर बच्चे से जुड़ी कोई समस्या आती है तो हमारा पहला कर्तव्य बन जाता की बच्चे की मदद करें.साथ ही उन्होंने कहा की सभी आंगनबाड़ी केंद्र में चाइल्ड
लाइन का नंबर व संदेश जल्द ही लिखवा दूंगी़ अंचलाधिकारी मो इस्माईल ने चाइल्ड लाइन को आने वाली हर समस्याओं से निपटने की बात कही साथ ही चाइल्ड लाइन को अपने कार्य के प्रति हमेशा सजग्र रहने पर धन्यवाद् दिया़ जिला समन्वयक पंकज झा ने बताया की अगर जन-प्रतिनिधि का पूर्ण रूप से जागरूकता के प्रति सहयोग मिले तो हर गांव, हर गली में चाइल्ड लाइन की जानकारी प्राप्त हो जायेगी़ जिससे की नाबालिग पीड़ित होने से बच जायेंगे और उनका अधिकार उन्हें मिल जायेगी़
चाइल्ड लाइन के इस बैठक में अन्य कई मुद्दे पर सभो के बीच रखी गयी़ सभी िवभागीय पदाधिकारी चाइल्ड लाइन के प्रति सक्रिय दिखे़ सभी ने चाइल्ड लाइन सलाहकार समिति के कार्यों की भूरी भूरी प्रशंसा की और इसके काम को सही दिशा देते रहने की बात कही ़ बैठक में प्रखंड विकास पदाधिकारी सह चाइल्ड लाइन सलाहकार समिति के अध्यक्ष श्री गनोर पासवान, अंचलाधिकारी मो इस्माईल, सीडीपीओ शशिकला सिंह, मुखिया संघ अध्यक्ष तरुण सिंह, उप-नगर पंचायत अध्यक्ष कृष्णा कुमार, उप-प्रमुख, जिला समन्वयक पंकज झा, जिला कोल्लाब समन्वयक आसिफ सरवर, प्रखंड समन्वयक मो मोकिमुद्दीन, टीम सदस्य अमित राज यादव, नागेश्वर गणेश, परिमल सिंह के अलावे अन्य उपस्थित थे़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >