शादी का झांसा दे नाबालिग का शोषण

अमरपुर : थाना क्षेत्र के डुमरामा गांव के एक 15 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने का एक मामला प्रकाश में आया है़. इसको लेकर पीड़िता ने स्थानीय थाना में एक आवेदन देकर अमरपुर के जगत पोखर निवासी प्रेमी युवक लक्ष्मण यादव के पुत्र कन्हैया यादव को नामजद अभियुक्त […]

अमरपुर : थाना क्षेत्र के डुमरामा गांव के एक 15 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने का एक मामला प्रकाश में आया है़. इसको लेकर पीड़िता ने स्थानीय थाना में एक आवेदन देकर अमरपुर के जगत पोखर निवासी प्रेमी युवक लक्ष्मण यादव के पुत्र कन्हैया यादव को नामजद अभियुक्त बनाया है़. पुलिस को पीड़िता ने बताया है कि डुमरामा बाजार में मेरे पिता की नाश्ते की दुकान है़. युवक, जो एक ऑटो चालक भी है, अक्सर दुकान पर आया करता था़.

इसी दौरान शादी का झांसा देकर यौन शोषण करता रहा़. वह पांच माह की गर्भवती हो गयी़. रविवार की सुबह जब लड़की ने अपने प्रेमी को गर्भवती होने की सूचना दी, तो युवक लड़की पर गर्भपात कराने का दबाव बनाने लगा़. इससे दोनों में कहासुनी हुई. बाद में पीड़िता के परिजनों एवं ग्रामीणों ने उक्त प्रेमी युवक को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया़. अमरपुर पुलिस ने मामले का प्राथमिकी दर्ज करते हुए पीड़िता को मेडिकल जांच कराने हेतु महिला थाना को सौंप दिया है़.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >