कथा सुन बांधा रक्षा सूत्र आस्था . हर्षोल्लास के साथ मनायी गयी अनंत चतुर्दशी

भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि को कटोरिया व आसपास के क्षेत्रों में अनंत चतुर्दशी का त्योहार श्रद्धा, भक्ति व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. ऐसी मान्यता है कि इस व्रत से अनंत भगवान विष्णु व देवी लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है. लोगों ने ऐश्वर्य व शांति की के लिए भगवान अनंत […]

भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि को कटोरिया व आसपास के क्षेत्रों में अनंत चतुर्दशी का त्योहार श्रद्धा, भक्ति व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. ऐसी मान्यता है कि इस व्रत से अनंत भगवान विष्णु व देवी लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है. लोगों ने ऐश्वर्य व शांति की के लिए भगवान अनंत की पूजा की.

कटोरिया : क्षेत्र के सभी ठाकुरबाड़ी व शिव मंदिरों में गुरुवार को श्रद्धालुओं ने उपवास रख कर अनंत चतुर्दशी व्रत कथा का श्रवण किया. फिर क्षीर-समुद्र रूपी कच्चा दूध में डंटी वाले खीरा में चौदह गांठों वाला अनंत डोरा लपेट कर मंथन करते हुए अनंत भगवान की खोज की. मंथन के बाद अनंत देव के रूप में उसी सूत्र को रक्षा सूत्र मान कर श्रद्धालुओं ने अपने बांह में बांधा. कटोरिया ठाकुरबाड़ी के आचार्य प्रमोद पांडेय ने कहा कि इस सूत्र से सभी कष्टों का निवारण होता है.
अनंत चतुर्दशी का व्रत संकटों को हरने वाला एवं सुख-समृद्धि देने वाला है. कटोरिया बाजार के थाना रोड स्थित ठाकुरबाड़ी में सुबह से लेकर दोपहर तक कथा सुनने व अनंत डोरा बांधने हेतु श्रद्धालुओं की भारी भीड़ लगी रही. इसके अलावा कठौन, राधानगर, करझौंसा, जमदाहा, जयपुर, सूइया, तेतरिया, लालपुर, भैरोगंज, पिंड़रा पहाड़ आदि के शिवमंदिरों में भी श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना के बाद अनंत चतुर्दशी का व्रत विधि विधान के साथ किया. बाजार में सुबह से ही विशेष चहल-पहल रही. पर्व को लेकर डंटी वाले खीरा की काफी डिमांड रही.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >