JDU MLA गिरिधारी यादव ने कहा, शहाबुद्दीन से पारिवारिक संबंध

धोरैया (बांका) : बिहार में पूर्व सांसद सह बेलहर के जदयू विधायक गिरिधारी यादव ने कहा कि राजद-जदयू से कोई लेना-देना नहीं है. पूर्व सांसद मो शहाबुद्दीन से उनका पारिवारिक संबंध है. इसी नाते भागलपुर जेल से राजद नेता शहाबुद्दीन की रिहाई के समय वे वहां गये थे. बुधवार को धोरैया प्रखंड प्रमुख बीबी हाजरा […]

धोरैया (बांका) : बिहार में पूर्व सांसद सह बेलहर के जदयू विधायक गिरिधारी यादव ने कहा कि राजद-जदयू से कोई लेना-देना नहीं है. पूर्व सांसद मो शहाबुद्दीन से उनका पारिवारिक संबंध है. इसी नाते भागलपुर जेल से राजद नेता शहाबुद्दीन की रिहाई के समय वे वहां गये थे.

बुधवार को धोरैया प्रखंड प्रमुख बीबी हाजरा खातून के कुरमा स्थित आवास पर आयोजित बकरीद के भोज में शिरकत करने आये विधायक गिरिधारी यादव ने उक्त बातें कहीं. उन्होंने कहा कि जब शहाबुद्दीन की पत्नी सीवान से राजद के टिकट पर चुनाव लड़ रही थी, तो वे उनके प्रचार में नहीं गये.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >