कदाचार मुक्त ढंग से हो शिक्षकों की प्रतिनियुक्ति

कटोरिया : प्रखंड संसाधन केंद्र में शनिवार को पंचायत प्रखंड नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ की बैठक हुई, जिसकी अध्यक्षता संघ के प्रखंड अध्यक्ष सर्वजीत कुमार ने की. बैठक में उपस्थित उप प्रमुख वालेश्वर दास के समक्ष सभी सीआरसीसी व नियोजित शिक्षकों ने अपनी समस्याओं को भी रखा. सीआरसीसी ने कहा कि शिक्षकों की प्रतिनियुक्ति रद्द […]

कटोरिया : प्रखंड संसाधन केंद्र में शनिवार को पंचायत प्रखंड नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ की बैठक हुई, जिसकी अध्यक्षता संघ के प्रखंड अध्यक्ष सर्वजीत कुमार ने की. बैठक में उपस्थित उप प्रमुख वालेश्वर दास के समक्ष सभी सीआरसीसी व नियोजित शिक्षकों ने अपनी समस्याओं को भी रखा. सीआरसीसी ने कहा कि शिक्षकों की प्रतिनियुक्ति रद्द करने से पहले उनसे सहमति ली जानी चाहिए थी. प्रतिनियुक्ति में शिक्षकों के हित को देखते हुए अनाधिकृत रूप से कई शिक्षक प्रखंड कार्य में लगे हुए हैं.

इससे अन्य शिक्षकों का शोषण होता है. नियोजित शिक्षक संघ ने उपलब्ध शिक्षकों में से ही सारे विद्यालयों में अनुपातिक व्यवस्था लागू करने की मांग की है. साथ ही पुन: प्रतिनियुक्ति पर कदाचार मुक्त व पारदर्शी व्यवस्था व शिक्षक हित को भी ध्यान में रखने की मांग उठी. उपप्रमुख ने शिक्षकों को उनकी समस्याओं के निदान का हर संभव भरोसा दिया. मौके पर पंसस मनीष कुमार सुमन, प्रमोद कुमार आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >