नहर में डूबने से दो बच्चों की मौत

अमरपुर व बाराहाट में नहर में डूबने से एक छात्र व एक छात्रा की मौत हो गयी. अमरपुर : थाना क्षेत्र के बेला गांव में मंगलवार को नहर में नहाने के दौरान एक स्कूली छात्रा की डूबने से मौत हो गयी. जबकि दो अन्य को ग्रामीण बचाने में सफल रहे. जानकारी के अनुसार, उक्त गांव […]

अमरपुर व बाराहाट में नहर में डूबने से एक छात्र व एक छात्रा की मौत हो गयी.

अमरपुर : थाना क्षेत्र के बेला गांव में मंगलवार को नहर में नहाने के दौरान एक स्कूली छात्रा की डूबने से मौत हो गयी. जबकि दो अन्य को ग्रामीण बचाने में सफल रहे. जानकारी के अनुसार, उक्त गांव के संजय यादव की 13 वर्षीय पुत्री काजल कुमारी व विदेश्वरी यादव की भांजी 14 वर्षीय सपना कुमारी व उनका पुत्र 12 वर्षीय प्रिंस कुमार गांव के सामने चांदन विलासी नहर में सन्नान करने गया था. जहां बेला मंदिर के पास पहले से बनी कुंड चली गयी. डूबते बच्चों ने हल्ला किया.
बाद में ग्रामीणों की मदद से तीनों को बाहर निकाला गया. लेकिन तबतक अधिक पानी पी लेने के कारण काजल कुमारी की मौत घटना स्थल पर हो गयी. प्रिंस कुमार कुछ देर बाद स्थानीय चिकित्सक के इलाज पर गांव में ही ठीक हो गया. वहीं सपना कुमारी को रेफरल अस्पताल लाया गया. जहां चिकित्सक द्वारा उपचार किया गया. मृतक छात्रा शाहपुर विद्यालय में नांमाकित थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >