जख्मी की भागलपुर में इलाज के दौरान हुई मौत

ग्रामीणों ने सड़क पर शव रख कर कर िकया प्रदर्शन. प्रकाश की मौत से परिजनों पर टूटा गमों का पहाड़ धोरैया : प्रखंड की करहरिया पंचायत के तिलवारी निवासी प्रकाश ठाकुर की बाइक दुर्घटना में मौत के बाद उसके परिजनों पर गमों का पहाड़ टूट गया है़. बेसुध पत्नी अनिता देवी के आंसू थमने का […]

ग्रामीणों ने सड़क पर शव रख कर कर िकया प्रदर्शन.

प्रकाश की मौत से परिजनों पर टूटा गमों का पहाड़
धोरैया : प्रखंड की करहरिया पंचायत के तिलवारी निवासी प्रकाश ठाकुर की बाइक दुर्घटना में मौत के बाद उसके परिजनों पर गमों का पहाड़ टूट गया है़. बेसुध पत्नी अनिता देवी के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे हैं. बस एक ही बात कहती है, अबअ केय चलैते घरो के चुल्हा हो बाबू़. ग्रामीणों ने बताया कि दो पुत्र व दो पुत्रियों सहित अपने परिवार का भरण पोषण करने का एकमात्र सहारा प्रकाश ही था. बेटी भी शादी के लायक एवं अन्य बच्चे छोटे हैं. अपने पिता के मौत से बच्चों का भी रो रोकर बूरा हाल है. स्थानीय जनप्रतिनिधि पीड़ित परिवार को सांत्वना दे रहे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >