आग से जला घर का सामान, हजारों की क्षति

बांका. शहर स्थित एमआरडी उच्च विद्यालय के समीप एक मकान में आग लगने से घर में रखा समान जल गया. जानकारी के अनुसार, मकान मालिक उमाशंकर साह अपने किसी काम से बाहर गये थे. इनके पुत्र राहुल कुमार, अभय कुमार, नीरज कुमार कई माह से भागलपुर बस स्टैंड के समीप चाय व फल की दुकान […]

बांका. शहर स्थित एमआरडी उच्च विद्यालय के समीप एक मकान में आग लगने से घर में रखा समान जल गया. जानकारी के अनुसार, मकान मालिक उमाशंकर साह अपने किसी काम से बाहर गये थे. इनके पुत्र राहुल कुमार, अभय कुमार, नीरज कुमार कई माह से भागलपुर बस स्टैंड के समीप चाय व फल की दुकान चलाता है.

दोपहर बाद उमा शंकर साह की पत्नी प्रमिला देवी भी अपने पुत्र के दुकान पर गयी थी. इसी बीच कमरे में आग लग गयी. घर से धुआं निकलता देख स्थानीय लोगों ने इसकी जानकारी मकान मालिक को दी. सूचना मिलते ही प्रमिला देवी व पुत्र घर पर पहुंचे. जहां कमरा को खोलने के बाद देखा की अंदर में रखा सामान धू-धू कर जल रहा है.

इसके बाद परिजन व आस-पास के लोगों के सहयोग से आग को काबू में किया गया. हालांकि आग कैसे लगी है, इसका पता नहीं चल सका है. इस संबंध में उमाशंकर साह ने बताया कि काफी दिनों से अपने भाई से विवाद चल रहा है. इस घटना की जानकारी थाने को भी दे दी गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >