शक्षिक संघ का धरना-प्रदर्शन 10 को

शिक्षक संघ का धरना-प्रदर्शन 10 को बेलहर. प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रखंड कमेटी ने क्षेत्र के शिक्षकों से संपर्क कर 10 दिसंबर को समाहरणालय में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन के लिए संपर्क अभियान चलाया. इस संबंध में प्रखंड सचिव महेश यादव ने बताया कि गैर शैक्षणिक कार्य से शिक्षकों को हटाये जाने, विद्यालय में रिक्त […]

शिक्षक संघ का धरना-प्रदर्शन 10 को बेलहर. प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रखंड कमेटी ने क्षेत्र के शिक्षकों से संपर्क कर 10 दिसंबर को समाहरणालय में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन के लिए संपर्क अभियान चलाया. इस संबंध में प्रखंड सचिव महेश यादव ने बताया कि गैर शैक्षणिक कार्य से शिक्षकों को हटाये जाने, विद्यालय में रिक्त पदों को भरे जाने व नियोजित शिक्षकों के वेतन का विशंगती को दूर करने आदि मुद्दों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तले धरना-प्रदर्शन किया जाना है. इस संपर्क अभियान में अध्यक्ष सुरेंद्र नारायण चौधरी, राज्य प्रतिनिधि संजय यादव, राम प्रवेश राय, रविंद्र पंडित आदि ने शिक्षकों से 10 दिसंबर को बांका भारी संख्या में उपस्थित होने की अपील की. —कार्यकर्ताओं ने चलाया सदस्यता अभियानबेलहर . राष्ट्रीय जनता दल के सदस्यता अभियान के तहत कार्यकर्ताओं ने दर्जनों गांवों का दौरा किया. राजद प्रखंड अध्यक्ष मनोज यादव के नेतृत्व में जोरी पार, लेटवा, जिलेविया मोड़, महकारा, पत्थरकुडि़या, नगेल, बेलहर आदि गांव का दौरा कर सदस्य बनाया गया. अध्यक्ष ने बताया कि 15 दिसंबर तक प्रखंड क्षेत्र में 25 हजार सदस्य बनाये जाने का लक्ष्य है. मौके पर मनीष हेम्ब्रम, हासिम अंसारी, सिया राम यादव, हरिबोल यादव, चांसी यादव, सुभाष यादव आदि शामिल थे. —नि:शुल्क कंप्यूटर शिक्षा के लिए नामांकन जारी बेलहर. डिजिटल इंडिया के तहत 14 से 60 वर्ष के आयु वर्ग के लोगों को नि:शुल्क कंप्यूटर शिक्षा के लिए नामांकन प्रारंभ कर दिया गया है. स्वयंसेवी संस्था दीप मिशन के द्वारा पूरे बांका जिला में डिजिटल इंडिया के तहत कंप्यूटर शिक्षा देना है. बेलहर प्रखंड के लक्ष्मीनगर शिव लोक स्थित प्रगति पब्लिक स्कूल में दीप मिशन स्वयंसेवी संस्था कार्यालय में नामांकन किया जा रहा है. यह जानकारी संस्था के सचिव ऋषिकेश कुमार ने दी. —किसानों के बीच बीज वितरितबेलहर . प्रखंड कृषि विभाग द्वारा रबी फसल के लिए गेंहू व चना के बीज का अनुदानित दर पर वितरण किया गया. जिसमें जिरो टिलेज के तहत 60 किसानों को मुख्यमंत्री तीव्र बीज विस्तार योजना के तहत 30 किसानों को गेहूं का बीज व 10 किसानों को चना का बीज दिया गया. बीएओ रविंद्र कुमार ने बताया कि जिस किसानों को बीज की आवश्यकता है वह पहले आओ पहले पाओ के तहत आकर बीज ले सकते है. जिसके लिए वोटर कार्ड, जमीन रसीद, बैंक पासबुक आदि का फोटो कॉपी किसान सलाहकार को देकर बीज पा सकते है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >