नई सरकार नई पहल: भागलपुर जाने में लगता है पांच घंटा, जल्द ठीक हो मुख्य रास्ताफोटो : 28 बांका 12 से 16 : क्षतिग्रस्त सड़क की तस्वीर व परिचर्चा की तस्वीर –भागलपुर भाया ढ़ाकामोड़ हंसडीहा मार्ग हो शीघ्र ठीक–तीन से पांच घंटे लगते है दूरी तय करने में –सबसे ज्यादा होती है परेशानी मरीजों को मायागंज पहुंचने में –इस मार्ग से गोड्डा, दुमका, देवघर से भागलपुर जाते है लोग बांका. जिले से कमिश्नरी जाने के लिए जिले वासियों को रजौन होते हुए भागलपुर जाने में तीन से पांच घंटे का वक्त लगता है. नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री ने चुनावी दौरे के दौरान यहां के लोगों से यह वादा किया था कि बिहार के अंतिम छोर पर बसे गांव से राजधानी जाने में पांच घंटे लगेंगे, लेकिन यहां के शहर वासियों को भागलपुर पहुंचने में पांच घंटे लगते है. यहां के लोगों को आशा है कि वह अब नई सरकार बन गयी है तो अब यह सड़क भी बन जायेगा. —कहां-कहां के लोग गुजरते है इस मार्ग से : इस मार्ग से झारखंड के देवघर, दुमका, गोड्डा सहित अन्य जिले से लेकर बांका जिले के बौंसी, कटोरिया, बांका, बाराहाट, धोरैया, पंजवारा, रजौन के लोग गुजरते है. सबसे खास परेशानी तब होती है जब इस मार्ग से कोई मरीज गुजरते है. —-कहते हैं अधिकारीधोरैया पथ प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता एसएन झा ने कहा जल्द ही इस सड़क की मरम्मत के लिए प्राक्कलन तैयार कर भेजा जायेगा.
नई सरकार नई पहल: भागलपुर जाने में लगता है पांच घंटा, जल्द ठीक हो मुख्य रास्ता
नई सरकार नई पहल: भागलपुर जाने में लगता है पांच घंटा, जल्द ठीक हो मुख्य रास्ताफोटो : 28 बांका 12 से 16 : क्षतिग्रस्त सड़क की तस्वीर व परिचर्चा की तस्वीर –भागलपुर भाया ढ़ाकामोड़ हंसडीहा मार्ग हो शीघ्र ठीक–तीन से पांच घंटे लगते है दूरी तय करने में –सबसे ज्यादा होती है परेशानी मरीजों को […]
