सैदपुर घाट के चलान पर रजौन से करते है बालू उठाव

सैदपुर घाट के चलान पर रजौन से करते है बालू उठाव रजौन. बालू माफिया द्वारा सिंहनान घाट से बालू उठाव सैदपुर बालू घाट के चलान पर किया जाता है. रजौन पुलिस ने दो दिन पूर्व पांच वाहन को पकड़ कर वाहन मालिक के खिलाफ कार्रवाई भी की थी. पुलिस इसी क्रम में पुन:सिंहनान घाट गयी […]

सैदपुर घाट के चलान पर रजौन से करते है बालू उठाव रजौन. बालू माफिया द्वारा सिंहनान घाट से बालू उठाव सैदपुर बालू घाट के चलान पर किया जाता है. रजौन पुलिस ने दो दिन पूर्व पांच वाहन को पकड़ कर वाहन मालिक के खिलाफ कार्रवाई भी की थी. पुलिस इसी क्रम में पुन:सिंहनान घाट गयी थी. शनिवार को पुलिस पहले सिंहनान घाट पर बालू उठाव कर रहे दर्जनों वाहनों को घेर लिया. पुलिस को देखते ही सभी भाग गये और थोडी देर बाद सुनियोजित तरीके से पुन: आ धमके और पुलिस पर हमला बोल दिया. जिसके बाद वो लोग फायरिंग करने लगे. जिसके बाद पुलिस ने भी स्दो राउंड गोली चलायी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >