जनता दरबार में फरियादियों की उमड़ी भीड़ फोटो: 28 बांका 1 : प्रशिक्षु डीएसपी व अंचालाधिकारी लोगों की समस्या को सुनते प्रतिनिधि, अमरपुर अमरपुर थाना में शनिवार को पहली बार आयोजित जनता दरबार में फरियादियों की भीड़ दिखी. पहली बार थाना परिसर में आयोजित जनता दरबार में क्षेत्र के शोभानपुर पंचायत के किसानों ने पिछले वर्ष ही पैक्स में दिये गये धान का भुगतान नहीं होने का आरोप लगाया. किसान रविंद्र कापरी, सागर साह, प्रसादी साह, सुदीन मांझी, भोला मांझी, उदय नारायण मांझी, उत्तम मांझी, बटेश्वर कापरी, विकास मरीक सहित अन्य ने पैक्स अध्यक्ष कामेश्वर मंडल पर किसानों की धान की राशि तकरीबन 64 से 65 लाख रुपये गबन का आरोप लगाया. इसके साथ ही किसानों ने कहा कि पिछले कई माह से हम किसान डीएम के जनता दरबार से लेकर अन्य अधिकारी तक न्याय की गुहार लगा चुके हैं. इसके बाद भी आज तक इस दिशा में कोई कारगर कदम नहीं उठाया गया. जब किसानों को दुबारा धान बेचने की आवश्यकता महसूस होने लगी तो फिर किसान थक हार कर थाने के जनता दरबार में पहुंचे और न्याय की गुहार लगायी. इस संबंध में पैक्स अध्यक्ष कामेश्वर मंडल ने बताया कि जिला सहकारिता पदाधिकारी ने किसानों से लिये गये धान का सीएमआर का ऑडर नहीं दिया. इसके चलते किसानों काे भुगतान नहीं किया गया. इस संबंध में प्रशिक्षु डीएसपी रमेश कुमार ने बताया कि जनता दरबार में बीसीओ को नहीं रहने के चलते आवेदन लेकर जांच करने की बात कही गयी है. जनता दरबार में भूमि विवाद का दो दर्जन मामला पहुंचा प्रतिनिधि, अमरपुर शनिवार को थाना में आयोजित जनता दरबार में लगभग दो दर्जन मामले पहुंचे. इसमें प्रशिक्षु डीएसपी सह थानाध्यक्ष रमेश कुमार व सीओ राजेश कुमार सिन्हा ने संयुक्त रूप से सभी फरियादियों का आवेदन लेकर मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया. हालांकि जमीन विवाद का निपटारा को लेकर काफी संख्या में लोगों ने आवेदन दिया, पर सिर्फ दो दर्जन लोगों का ही आवेदन अधिकारी देख सके. शेष लोगों को अगले शनिवार को आने का निर्देश दिया गया. लोगों में जगी आश: जनता दरबार के आयोजन से थाना परिसर में आये लोगों के अलावे सड़क मार्ग से चल रहे लोग भी थाना परिसर में भीड़ देख उत्सुक दिख रहे थे. साथ ही चर्चा हो रही थी कि पुलिस व प्रशासन यदि इस जनता दरबार के माध्यम से सही दिशा में पहल करे तो आने वाले समय में बहुत हद तक विवादों पर लगाम लगाया जा सकता है. आज यदि हर क्षेत्र में विवाद बढ़ रहा है तो उसका एक ही मुख्य कारण है भूमि विवाद. यदि अधिकारी समय रहते इसका निपटारा कर दें तो क्षेत्र में अपराध पर भी अंकुश लग सकता है. इस संबंध में प्रशिक्षु डीएसपी सह थानाध्यक्ष रमेश कुमार ने बताया कि क्षेत्र के लोगों को किसी भी तरह की परेशानी है तो वैसे लोग प्रत्येक शनिवार को लगने वाले जनता दरबार में अपना आवेदन देकर पक्ष रख सकते हैं. इसका निपटारा अविलंब किया जायेगा. सड़क दुर्घटना में महिला की मौत, आधा दर्जन जख्मी प्रतिनिधि, अमरपुर इंगलिश मोड़ शंभुगंज मुख्य मार्ग के बाजा गांव के पहले हड़निया स्थान के समीप ऑटो पलटने से एक महिला की मौत हो गयी. जबकि छह लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गये. स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के अनुसार ऑटो गाड़ी भरको की तरफ से बांकी की ओर जा रही थी. इसी दौरान बाजा गांव के आगे हड़नियां स्थान के समीप ऑटो असंतुलित होकर पलट गया. इसमें सादपुर गांव गुलो पंडित की पत्नी की मौत हो गयी, जबकि भरको गांव के पप्पु दास सहित उसके परिवार के छह लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गये. हालांकि सभी जख्मी का इलाज निजी क्लीनिक में कराया गया. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बांका भेज दिया. इसके साथ ही पुलिस ने आगे की कार्रवाई प्रारंभ कर दी है. दो वारंटी गिरफ्तार अमरपुर. अमरपुर थाना क्षेत्र में प्रशिक्षु डीएसपी सह थानाध्यक्ष रमेश कुमार ने गुप्त सूचना के आधार पर अलग अलग जगहों से दो वारंटी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया. लक्ष्मीपुर गांव के प्रकाश पोद्दार व बासुदेवपुर गांव के कबीर कुमार सिंह को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया. सड़क दुर्घटना में एक लड़की जख्मी अमरपुर. थाना क्षेत्र के गोपालपुर मोड़ के समीप मोटरसाइकिल चालक ने एक लड़की को धक्का मार दिया. इसमें लड़की गंभीर रूप से जख्मी हो गयी. स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के अनुसार गोपालपुर गांव की पूजा कुमारी साइकिल से घर जा रही थी. इसी दौरान मोड़ पर मोटरसाइकिल ने धक्का मार दिया. हादसे में उक्त लड़की गंभीर रूप से जख्मी हो गयी. इसका इलाज रेफरल अस्पताल अमरपुर में किया गया.
जनता दरबार में फरियादियों की उमड़ी भीड़
जनता दरबार में फरियादियों की उमड़ी भीड़ फोटो: 28 बांका 1 : प्रशिक्षु डीएसपी व अंचालाधिकारी लोगों की समस्या को सुनते प्रतिनिधि, अमरपुर अमरपुर थाना में शनिवार को पहली बार आयोजित जनता दरबार में फरियादियों की भीड़ दिखी. पहली बार थाना परिसर में आयोजित जनता दरबार में क्षेत्र के शोभानपुर पंचायत के किसानों ने पिछले […]
