कब शुरू होगा दरभाषण डेम का जीर्णोद्धार डेम का निर्माण अधूरा रहने से लगभग ढ़ाई हजार हेक्टेयर भूमि सिचांई के अभाव से वंचितप्रतिनिधि, कटोरिया सीएम की घोषणा के साढ़े तीन साल बाद भी दस हजार से अधिक किसानों की अपेक्षा का केंद्र दरभाषण जलाशय के जीर्णोद्धार का कार्य आरंभ नहीं हो पाया है़ इससे किसानों में जगी उम्मीद की किरण फिर एक बार मुरझाने लगी है़ गौरतलब है कि दिसंबर 11 में सेवा यात्रा के क्रम में बांका पहुंचे सीएम ने किसानों के आग्रह पर वर्षों से मझधार में अटके इस जलाशय की सुविधा ली थी़ साथ ही उनके प्रवास के दौरान ही इसका स्थल निरीक्षण भी हुआ था़ 27 वर्ष से बंद पड़े दरभाषण जलाशय को लेकर हुई इस घोषणा से किसानों की बांछे खिल गयी थी़ लघु सिचांई विभाग के प्रधान सचिव विभाग के प्रमुख अभियंता के 17 दिसंबर को मुख्यमंत्री के आदेश पर दरभाषण डैम का निरीक्षण किया़ इधर , साढ़े तीन साल बीत जाने के बाद भी न तो विभाग द्वारा भूमि अधिग्रहण का काम अब तक किया गया न ही भूमि के बदले किसानों को मुआवजा दी गयी. गौरतलब है कि डेम निर्माण अधूरा रहने से लगभग ढ़ाई हजार हेक्टेयर भूमि सिचांई के अभाव से वंचित है़ किसानों भूमि रहते मजदूरी के लिए दिल्ली, कोलकता, मुम्बई जा रहे है़ निर्वतमान विधायक सोनेलाल हेम्ब्रम ने कहा था कि 16 करोड़ की प्राक्कलित राशि दरभाषण के लिए स्वीकृत हो चुकी है़ साथ ही वन विभाग से 134 हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण भी किया जा चुका है़ बासात के पूर्व ही डेम के जीर्णोद्धार का कार्य प्रारंभ हो जायेगा, जो आज तक नहीं हो सका है़
कब शुरू होगा दरभाषण डेम का जीर्णोद्धार
कब शुरू होगा दरभाषण डेम का जीर्णोद्धार डेम का निर्माण अधूरा रहने से लगभग ढ़ाई हजार हेक्टेयर भूमि सिचांई के अभाव से वंचितप्रतिनिधि, कटोरिया सीएम की घोषणा के साढ़े तीन साल बाद भी दस हजार से अधिक किसानों की अपेक्षा का केंद्र दरभाषण जलाशय के जीर्णोद्धार का कार्य आरंभ नहीं हो पाया है़ इससे किसानों […]
