कूड़े के ढेर पर मनेगी दीपावली, तो घर कैसे आयेगी लक्ष्मी

कूड़े के ढेर पर मनेगी दीपावली, तो घर कैसे आयेगी लक्ष्मी फोटो 3 बीएएन 61 : कन्या मध्य विद्यालय के गेट पर गंदगी का ढेरप्रतिनिधि, कटोरिया धन की देवी लक्ष्मी की पूजा व अराधना का पर्व दीपावली में अब एक सप्ताह से भी कम समय बचा है़, लेकिन कटोरिया बाजार व आसपास के क्षेत्रों में […]

कूड़े के ढेर पर मनेगी दीपावली, तो घर कैसे आयेगी लक्ष्मी फोटो 3 बीएएन 61 : कन्या मध्य विद्यालय के गेट पर गंदगी का ढेरप्रतिनिधि, कटोरिया धन की देवी लक्ष्मी की पूजा व अराधना का पर्व दीपावली में अब एक सप्ताह से भी कम समय बचा है़, लेकिन कटोरिया बाजार व आसपास के क्षेत्रों में जगह-जगह गंदगी का ढेर है़ यहां स्वच्छता व साफ-सफाई की मुकम्मल व्यवस्था नहीं रहने के कारण स्थानीय लोग व दुकानदार सड़क पर ही कूड़ा फेंकते हैं. कटोरिया बाजार के देवघर रोड में बस स्टैंड के निकट स्थित कन्या मध्य विद्यालय के गेट पर कूड़ों का अंबार लगा हुआ है, जिसे देखने वाला कोई नहीं है़ बांका रोड में भी एक विवादित भूखंड पर भी कूड़ा-कचरा फेंके जाने से गंदगी का आलम है़ इसके अलावा कटोरिया चौक, देवघर रोड, सूइया रोड, बांका रोड व थाना रोड में भी जगह-जगह गंदगी फैली हुई है़ सूइया रोड से लेकर देवघर रोड तक वर्षों पूर्व बने अर्द्धनिर्मित नाला में गंदगी जमा रहने दुर्गंध फैला रहा है़ ज्ञात हो कि कटोरिया में प्रशासन या जनप्रतिनिधि या स्थानीय लोगों द्वारा किसी भी प्रकार का कोई स्वच्छता कार्यक्रम नहीं बनाया गया है़ सिर्फ छठ पूजा के दौरान ही स्थानीय लोगों के सहयोग से बाजार व छठ घाटों की साफ-सफाई होती है़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >