माइक्रो फाइनांस कंपनी के मैनेजर से 23 हजार की लूट बाराहाट. एकेएस माइक्रो फाइनांस कंपनी के मैनेजर से अपराधियों ने सोमवार को हथियार के बल पर कुल 23895 रुपये क राशि लूट ली. मामले को लेकर स्थानीय थाना में आवेदन देकर कंपनी के मैनेजर धनंजय कुमार ने अज्ञात अपराधियों के खिलाफ रपट लिखाई है. थाना को दिये आवेदन के मुताबिक कर्मी स्वयं सहायता समूह महुआ धर्मा टोला में दिये गये ऋण से वसूली कर लौट रहा था. इस बीच पूर्व से धर्मा टोला में वार्ड सदस्य के घर घात लगाये बैठे अपराधियों ने उसका गाड़ी से पीछा किया. और औराबारी के पास सुनसान जगह देख कर हथिया दिखा कर मोबाइल ,पेन कार्ड, के अलावे कंपनी के 23895 रुपये छीन लिये. सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने घटना स्थल पर पहुंच कर स्थानीय लोगों से घटना की बाबत पूछ ताछ की.पुलिस के मुताबिक अपराधियों की पहचान हो गयी है. उसकी गिरफ्तारी के लिये छापेमारी जा रही है. शीघ्र ही मामले में संलिप्त लोग कानून की गिरफ्त में होंगे.
माइक्रो फाइनांस कंपनी के मैनेजर से 23 हजार की लूट
माइक्रो फाइनांस कंपनी के मैनेजर से 23 हजार की लूट बाराहाट. एकेएस माइक्रो फाइनांस कंपनी के मैनेजर से अपराधियों ने सोमवार को हथियार के बल पर कुल 23895 रुपये क राशि लूट ली. मामले को लेकर स्थानीय थाना में आवेदन देकर कंपनी के मैनेजर धनंजय कुमार ने अज्ञात अपराधियों के खिलाफ रपट लिखाई है. थाना […]
