बांका : अखिल भारतीय संस्था ऑल इंडिया आर्गेनाइजेसन केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट के आह्वान पर बिहार केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट के समर्थन पर बुधवार को दवा व्यवसायी अपनी दुकानें बंद रखेंगे.
पूर्व में ही जिला केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट संघ के सचिव सुमित कुमार साह ने यह बयान जारी किया है. उन्होंने कहा है कि बंद की जानकारी सीएस को भी दे दी गयी है. सरकार द्वारा दवा कि बिक्री ऑन लाइन करने का विरोध सभी व्यवसायियों द्वारा किया जा रहा है.
केंद्र सरकार द्वारा जो भी दवाई बिक्री की जायेगी, उसे उसी वक्त ऑन लाइन करें. ताकि ग्राहकों को इसका फायदा मिल सके. लेकिन दवा विक्रेता सेल ऑफ मेडिसिन ओवर इंटरनेट करने को तैयार नहीं हैं.
पूरे भारत वर्ष में जितने भी दवा व्यवसायी है वे अपनी दुकानें बंद रखेंगे जिसका समर्थन बिहार व जिला दवा व्यवसायियों ने भी की है. – कहते है सीएस इस संबंध में सीएस डॉ सुधीर कुमार महतो ने कहा कि दवा व्यवसायी सेल ऑफ मेडिसिन ओवर इंटरनेट के विरोध में दवा की बिक्री नहीं करेंगे. आपातकालीन सेवा मरीजों के लिए बहाल रहेगी. अगर किसी मरीज को दवा की जरूरत होगी, तो सदर अस्पताल के सामने स्थित कशिश मेडिकल हॉल में आपातकालीन खिड़की से दवा उपलब्ध करायी जायेगी.
