धोरैया : धोरैया विधानसभा क्षेत्र में सोमवार को हुए चुनाव के उपरांत प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम में बंद हो चुकी है. उन्हें वज्रगृह में सील कर दिया गया है. लेकिन चुनाव के बाद अब वहीं दलों के प्रत्याशियों व समर्थकों की बेचैनी बढ़ गयी है़ वे मतदान के बाद बूथों पर हुई वोटिंग के रूझान का आकलन कर रहे हैं.
सभी आठ प्रत्याशी अपनी बेहतर स्थिति का दावा ठोंक रहे हैं. पार्टी समर्थित कार्यकर्ताओं द्वारा चुनावी आकलन यानि जोड़ घटाव शुरू हो गया है़ सभी दल से जुड़े कार्यकर्ता अपने-अपने प्रत्याशियों की जीत पक्की बता रहे हैं.
वैसे तो निर्दलीय समर्थक भी जीत के आंकड़े में अपने आप को सबसे आगे बताने से भी बाज नहीं आ रहे. हालांकि जीत किसकी होती है,
यह तो मतगणना से ही स्पष्ट हो पायेगा़ इस बीच अपने आप को आगे बताने में कार्यकर्ताओं के बीच आपसी रंजिश भी हो रही है़ ज्ञात हो कि धोरैया विधानसभा चुनाव के वोटों की गिनती आठ नवंबर को होनी है. यहां मुख्य मुकाबला महागंठबंधन समर्थित जदयू प्रत्याशी मनीष कुमार, सीपीआई प्रत्याशी मुनीलाल पासवान व एनडीए समर्थित रालोसपा प्रत्याशी भूदेव चौधरी के बीच माना जा रहा था.
