मतदान में महिलाएं रहीं अव्वल फोटो बेलहर 1 : मुख्य तस्वीर विधानसभा चुनाव (2015) : 57 प्रतिशतविधानसभा चुनाव (2010): 49 प्रतिशतलोकसभा चुनाव (2014) : 62 प्रतिशतबेलहर विधानसभा क्षेत्र मं सोमवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान शांतिपूर्ण रहा. विस क्षेत्र में मात्र 52 प्रतिशत ही मतदान हो सका. इसमें महिला मतदाता पुरुषों से अव्वल रही. महिलाओं ने 58 प्रतिशत मतदान की तो पुरुषों द्वारा मात्र 47 प्रतिशत मतदान ही हो सका. मतदान सुबह सात बजे से प्रारंभ होने के साथ ही चार मतदान केंद्रों पर इवीएम खराब होने के कारण वहां एक घंटे बाद इवीएम बदल कर मतदान प्रारंभ कराया गया. चप्पे-चप्पे पर अर्ध सैनिक बल के जवान तैनात थे. बूथों पर भी अर्धसैनिक बल तैनात थे. पोलिंग बूथ लाइवजज्बा : फोटो : बेलहर 2 : रुक्मिणीमैं हर काम छोड़ कर पहले मतदान करती हूं. पिछले 52 साल से मतदान करती आ रही हूं. किसी की भी सरकार बने, इच्छा यही है कि प्रदेश का विकास हो और युवाओं को रोजगार मिले. किसानों की भी स्थित में सुधार करने का सरकार प्रयास करे.जुनून :फोटो : 110 : राशि भगत.यहां पर सबसे अधिक आबादी रहती है. भारत का लोकतंत्र दुनिया के सामने एक मिसाल है. सभी को मतदान में भाग लेना चाहिएये भी हुआ सुरक्षा के थे पुख्ता इंतजाम चांदन : चांदन प्रखंड के सूइया क्षेत्र के नक्सल प्रभावित गांवों में घुड़सवार दस्ता से भी बूथों पर पैनी नजर रखी गयी. हवलदार किशुन प्रसाद एवं शशि राम ने दस्ते का नेतृत्व करते हुए बगरो, चतराहन, भेलवा, पहाडपुर आदि गांवों का दौरा किया. अमित, रंगीला, अशोक एवं कुश के सहयोग से सुदूरवर्ती गांवों में गश्ती की गयी. इससे मतदाता निर्भीक होकर मतदान किये. बने थे दो मॉडल मतदान केंद्र चांदन : प्रखंड क्षेत्र में दो मॉडल मतदान केंद्र बनाये गये थे. इसमें एमएमकेजी उच्च विद्यालय चांदन एवं आदर्श मध्य विद्यालय चांदन शामिल हैं. निबंधन पदाधिकारी सह चांदन बीडीओ श्याम कुमार ने बताया कि दोनों मतदान केंद्रों पर मतदाता की सुख सुविधा के लिए मिनरल वाटर, चाय, बुजुर्ग मतदाताओं के लिए बैठने की व्यवस्था की गयी थी. इसके अलावा चिकित्सा सुविधा के प्रबंध भी किये गये थे ताकि कोई भी मतदाता को मतदान के समय किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं हो. देर से आरंभ हुआ मतदान बेलहर : प्रखंड अंतर्गत चार मतदान केंद्र खड़ैदा मोड़, मधुकरपुर एवं बसमत्ता बायां भाग में इवीएम खराब होने पर सरदरा में 15 मिनट विलंब से, खड़ैदा मोड़ में 20 मिनट विलंब से, मधुकरपुर में 10 मिनट विलंब से तथा बसमत्ता बायां भाग में डेढ़ घंटा विलंब से मतदान प्रारंभ हुआ. एंकर : विकास नहीं तो, वोट नहीं फोटो : बेलहर 4 : विरोध करते लोग बेलहर : प्रखंड अंतर्गत धौरी पंचायत के प्राथमिक विद्यालय जोरीपार केंद्र संख्या 38 के जोरीपार गांव के ग्रामीणों ने गांव में विकास का कार्य नहीं होने पर मतदान का बहिष्कार किया. ग्रामीणों ने वोट बहिष्कार का प्रदर्शन करते हुए बताया कि गांव में दो वर्ष से सड़क का निर्माण अधूरा छोड़ दिया गया है. इससे गांव की नारकीय स्थिति बनी हुई है और गांव में आज तक बिजली नहीं आयी है. ग्रामीणों ने बताया कि इसके लिए कई बार जिला प्रशासन एवं स्थानीय प्रशासन को आवेदन दिया गया है, लेकिन कभी कोई भी नेता न ही कोई अधिकारी ने इस गांव की समस्या पर ध्यान दिया. इसलिए हमलोग वोट का बहिष्कार कर रहे हैं. इस मतदान केंद्र पर दो टोला जोरीपार एवं कुराबा के कुल 1092 मतदाता हैं, जिसमें कुरावा गांव के 272 मतदाताओं ने मतदान किया. बूथ बदलने से हुई परेशानी फोटो 5 : खाली पड़ा मतदान केंद्र बेलहर : प्रखंड क्षेत्र के नक्सल प्रभावित पंचायत तेलिया कुमरी डोल बांध गांव के बूथ का परिवर्तन होने से मतदान का प्रतिशत में वृद्धि हुई. लोकसभा चुनाव 2014 में मात्र दो प्रतिशत मतदान पड़ा था. पहले यहां के मतदाता को 8 से 9 किलो मीटर गेरूआ जाना पड़ता था, लेकिन इस बार तीन किलोमीटर की दूर पर मतदान केंद्र होने से 46 प्रतिशत मतदान पड़ा. वोटरों ने जगायी भविष्य की उम्मीद फोटो : बेलहर 6 : हेलीकॉप्टर से निगरानी करते अधिकारी बेलहर : बेलहर नक्सल प्रभावित एवं झाझा सीमावर्ती क्षेत्र के बूथ बसमत्ता, चिरैता, सरदरा, कुमरी, गेरूआ, चरैया, रत्तोचक, गोरगवां, साहबगंज, लुल्हा, जोरीपार मतदान केंद्र पर अलग – अलग नजारे देखने को मिला. बेलहर स्थित उच्च विद्यालय के आदर्श बूथ पर पहली बार मतदान कर रहे युवा सौरभ, अनुज, राजीव, कन्हैया, सन्नी, विजय काफी उत्साह दिखा. लुल्हा में सीआरपीएफ, 23 बटालियन की सहायक कमाडेंट आरती कौसिक मतदान केंद्र का मुस्तैदी से जायजा ले रही थीं. साथ ही क्षेत्र में हेलीकॉप्टर से भी अर्धसैनिक बल के अधिकारी चुनाव का जायजा ले रहे थे. चांदन प्रखंड क्षेत्र के कुल 105 मतदान केंद्रों पर भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच विधानसभा चुनाव संपन्न कर लिया गया. यहां 57 प्रतिशत मतदान हुआ. निबंधन पदाधिकारी सह बीडीओ श्याम कुमार ने बताया कि चुनाव को संपन्न कराने के लिए 11 सेक्टर मजिस्ट्रेट के अलावा चांदन, आनंदपुर एवं सूइया ओपी क्षेत्र में चुनाव की हर गतिविधि पर पैनी नजर रखने हेतु स्पेशल टास्क फोर्स का गठन किया गया था. मतदान केंद्र पर पारा मिलिट्री फोर्स नियुक्त की गयी थी, ताकि कोई भी शरारती तत्व मतदान में खलल पैदा नहीं कर सके.रिलोकेट पर कराया मतदान चांदन : बेलहर विधानसभा क्षेत्र के मतदान केंद्र संख्या 241, 242 प्रोन्नत मध्य विद्यालय धनौछी में एवं 247 मतदान केंद्र कुसुमघट में रिलोकेट पर मतदान कराया गया. इसमें करहरा टांड, सिमराटांड, करमटांड, हरदिया, पुरानी पडरिया, डोमनडीह, बुंदेनडीह आदि गांवों के मतदाता शामिल हैं. यहां से धनौछी मतदान केंद्र की दूरी लगभग सोलह किलोमीटर है. नक्सल क्षेत्र के कारण ग्यारह बजे तक मतदाता नहीं पहुंचे थे. इस आशय की सूचना मिलने पर बीडीओ श्याम कुमार के निर्देश पर बीएलओ व चौकीदारों के सहयोग से मतदाताओं को बूथ पर बुलवा कर मतदान कराया गया. 241 बूथ पर 52, 247 पर 183 एवं 242 नंबर बूथ पर 47 मत पड़े. हुआ पूरा मतदान, जमे रहे मतदाता फुल्लीडुमर : बेलहर विधानसभा क्षेत्र के 163 के फुल्लीडुमर प्रखंड के कुल 83 मतदान केंद्रों पर कुल 80034 मतदाता में 54.24 प्रतिशत ने वोट डाला. प्रखंड के बीडीओ सैयदा नुजहत मंजूर, सीओ अजय कुमार सरकार, खेसर थाना प्रभारी वसंत कुमार सिंह, फुल्लीडुमर थाना प्रभारी धीरज कुमार, सेक्टर मजिस्ट्रेट बाल मुकुंद दास, अर्जुन झा, अमर कुमार अमर, कनीय अभियंता मतीन खान सहित आये केंद्रीय बल के सहयोग से शांतिपूर्ण मतदान हुआ. वहीं किसी प्रकार की अप्रिय घटना नहीं हुई. शांति एवं सौहार्द वातावरण में सभी मतदान केंद्रों पर मतदाता वोट डाले. प्रखंड निर्वाचन पदाधिकारी सैयदा नुजहत मंजूद सहयोगी कर्मचारियों को लेकर सुबह सात बजे से चार बजे तक देख रेख में लगी रहीं. फोटो : बेलहर 7 : सुरक्षा में तैनात महिला अधिकारी. बेलहर 8 : बच्चा लेकर वोट देने जाती महिला. बेलहर 9 : एक दूसरे को सहारा देकर जाते लोग. बेलहर 10 : धोड़े पर सबार पुलिस के जवान बेलहर 15 : महिलाओं की कतार बेलहर 16 : पुलिसकर्मी ने दी सुरक्षा मनोज यादव, भाजपा : सात बजे तेलिया लोगाय बूथ : फोटो: बेलहर 11 : मनोज यादव अपने लिए मतदान कर अच्छा लग रहा है. पहले भी मेरे लिए मतदाताओं ने मतदान किया है, लेकिन इस बार उनकी विशेष कृपा रही, तो विकास के लिए बन रही सरकार में बेलहर का भी नाम रहेगा. गिरिधारी यादव, जदयू : फोटो : बेलहर 12 : गिरिधारी यादवआज अपने लिए मतदान किया, अच्छा लगा. लोग मुझ पर विश्वास करते हैं, तभी मैं अपने लिए मतदान करता हूं. अगर मतदाताओं की इच्छा नहीं हुई, तो अपने लिए मतदान नहीं करूंगा. राजकिशोर उर्फ पप्पू यादव : फोटो: बेलहर 13 : पप्पू यादव लोगों की इच्छा थी कि वह मेरे लिए मतदान करें. इस लिए 2015 के चुनाव में मैं अपने लिए मतदान कर रहा हूं. आज जनता मेरे ऊपर विश्वास कर मतदान कर रही है. मैं उनके विश्वास को बरकरार रखूंगा. एन के प्रियदर्शी फोटो : बेलहर 14 : प्रियदर्शी दल की राजनीतिक तो सभी करते हैं, दल के साथ जमात होता है, लेकिन आज मैं स्वतंत्र हूं फिर भी काफी लोग हमको पसंद करते हैं. आज मैं अपने लिए मतदान किया. 8 बजे : 5 प्रतिशत9 बजे: 10 प्रतिशत10 बजे : 20 प्रतिशत11 बजे : 25 प्रतिशत 12 बजे : 33 प्रतिशत01 बजे : 43 प्रतिशत02 बजे: 50 प्रतिशत03 बजे : 53 प्रतिशत04 बजे : 57 प्रतिशत
मतदान में महिलाएं रहीं अव्वल
मतदान में महिलाएं रहीं अव्वल फोटो बेलहर 1 : मुख्य तस्वीर विधानसभा चुनाव (2015) : 57 प्रतिशतविधानसभा चुनाव (2010): 49 प्रतिशतलोकसभा चुनाव (2014) : 62 प्रतिशतबेलहर विधानसभा क्षेत्र मं सोमवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान शांतिपूर्ण रहा. विस क्षेत्र में मात्र 52 प्रतिशत ही मतदान हो सका. इसमें महिला मतदाता पुरुषों से अव्वल […]
