मतदान में व्यवधान करने वाले को गोली मारने का आदेश

मतदान में व्यवधान करने वाले को गोली मारने का आदेश फुल्लीडुमर : प्रखंड के सभी 83 मतदान केंद्रों पर शांतिपूर्ण मतदान कराने का दावा खेसर थाना अध्यक्ष वसंत कुमार सिंह, फुल्लीडुमर थाना अध्यक्ष धीरज कुमार बीडीओ सैयदा नूजहत मंजूर, सीओ अजय कुमार सरकार, सेक्टर दंडाधिकारी बाल मुकुंद दास, कनीय अभियंता मतीन खान, अर्जुन झा ने […]

मतदान में व्यवधान करने वाले को गोली मारने का आदेश

फुल्लीडुमर : प्रखंड के सभी 83 मतदान केंद्रों पर शांतिपूर्ण मतदान कराने का दावा खेसर थाना अध्यक्ष वसंत कुमार सिंह, फुल्लीडुमर थाना अध्यक्ष धीरज कुमार बीडीओ सैयदा नूजहत मंजूर, सीओ अजय कुमार सरकार, सेक्टर दंडाधिकारी बाल मुकुंद दास, कनीय अभियंता मतीन खान, अर्जुन झा ने किया है.

इन लोगों के साथ चार एक का सीआइएसएफ का जवान साथ में रहेंगे. वहीं खेसर थाना प्रभारी वसंत कुमार सिंह ने बताया कि सभी मतदान केंद्रों पर कदाचार मुक्त मतदान होगा जहां भी किसी तरह की अप्रिय घटना की सूचना मिलेगी ऐसे तत्वों को छोड़ा नहीं जायेगा.

वहीं धीरज कुमार ने बताया कि चुनाव आयोग का सीधे निर्देश है कि कदाचार मुक्त मतदान कराने में कोई भी अपराधी व्यवधान पैदा करेगा तो सीधे गोली मारने का आदेश प्राप्त है. वहीं प्रखंड के आलाधिकारी प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी ने बताया कि सोमवार को होने वाले प्रथम चरण का मतदान में गड़बड़ी फैलाने वालों पर शक्त कार्रवाई की जायेगी.

देसी शराब उद्योग पर पाबंदी नहीं फुल्लीडुमर. प्रथम चरण में 12 अक्तूबर को होने वाले विधान सभा चुनाव को लेकर अनुज्ञप्ति धारी शराब की दुकान पर पाबंदी लगा दी गयी है, लेकिन गांव देहातों में देसी शराब के कुटीर उद्योग पर कोई पाबंदी नहीं लगायी गयी है. प्रखंड के कई जगहों पर इस तरह के कारोबार वर्षों से फल फुल रहा है.

उत्पाद विभाग के आलाधिकारी जानते हुए भी अंजान बने हुए हैं. इस संबंध में उत्पाद विभाग को शराबियों के आतंक से कई बार ग्रामीणों द्वारा अपने-अपने मोबाइल से सूचना भी दिया गयी है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गयी. जवानों को दी गयी अधिकारी की जानकारी फुल्लीडुमर.

विधान सभा चुनाव को लेकर प्रखंड के बेलहर विधान सभा क्षेत्र के प्रोन्नत उच्च विद्यालय केडि़या इनारावरण में कैंप किये सीआइएसएफ के जवानों को भागलपुर प्रक्षेत्र के आइजी अरुण कुमार ने चुनाव के संबंध में अपने अधिकार व कर्तव्यों की जानकारी दी.

इस समय आइजी के साथ डीआइजी के के सिंह, एएसपी ललन पांडे जवान बटालियन के कमांडेंट केके प्रदीप कुमार, आइपी एस अधिकारी अरुण कुमार आदि साथ थे. आइजी ने इस दौरान मतदान केंद्रों पर कार्य पर अपने ड्यूटी में मतदान करने से संबंधित कई सवालों की जानकारी ली तथा कई प्रकार की जानकारी भी दी गयी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >