लोकतंत्र के इस महापर्व में खाद्य सामग्री के दामों में इजाफा

लोकतंत्र के इस महापर्व में खाद्य सामग्री के दामों में इजाफा बांका. बिहार विधान सभा चुनाव 2015 की तैयारी अंतिम चरण में चल रही है. पहले चरण का मतदान 12 अक्तूबर को होना है. बांका जिले का चुनाव इसी चरण में शामिल है. जिले में चुनावी माहौल के बीच जीत-हार का सस्पेंस(अनिश्चितता) बरकरार है. आम […]

लोकतंत्र के इस महापर्व में खाद्य सामग्री के दामों में इजाफा बांका. बिहार विधान सभा चुनाव 2015 की तैयारी अंतिम चरण में चल रही है. पहले चरण का मतदान 12 अक्तूबर को होना है. बांका जिले का चुनाव इसी चरण में शामिल है. जिले में चुनावी माहौल के बीच जीत-हार का सस्पेंस(अनिश्चितता) बरकरार है. आम लोग कई भागों में बंटते दिख रहे हैं वहीं युवा वर्ग अपनी व्यस्तता दिखा रहे हैं. कैडर आधारित कार्यकर्ता पार्टी के लिए चुनाव प्रचार कर रहे हैं. कौन किसको वोट देगा यह जानने के लिए कुछ एक लोग जासूस बन कर अपनी-अपनी पार्टी के उम्मीदवार को रिपोर्ट देने का भी काम कर रहे हैं. कुछ चालाक व्यक्ति सभी पार्टी से मिल कर उनको उसी भाषा में समझाने की कोशिश कर रहे हैं. साथ ही आर्थिक लाभ ले रहे हैं. इन सब के बीच कुछ एक लोगों की चांदी कट रही है. जैसे पेट्रोल पंप, होटल, छोटी गाड़ी आदि. युवा वर्ग अपनी व्यस्तता दिखाते हुए भागीदारी की भूमिका में प्रत्याशियों के साथ रोड शो कर रहे हैं. बहरहाल ये सारी बातें हर चुनाव में होती है. गौर करने वाली बात यह है कि आम लोग इस चुनाव से प्रभावित हुए हैं. रोजमर्रा की जिंदगी इस चुनाव से प्रभावित हुई है. गाडी के भाड़ा में अंतर हुआ है. व्यापारी को मार्केटिंग करने में परेशानी हो रही है. किचन के बजट में बढ़ोतरी हुई है. कोई भी हरी सब्जी 20 रुपये प्रति किलो से कम में नहीं मिल रहा है. जबकि करेला, परवल 30 रुपये प्रति किलो बिक रहा है. वही बंद गोभी, टमाटर 40 रुपये किलो है. अरहर दाल 160 रुपये, चना 75 रुपये, मूंग 120 रुपये की दर से खरीददारी हो रही है. जबकि मुर्गा 140 रुपये प्रति किलो बिक रहा है, जो आम लोगों की जेब पर भारी महसूस हो रहा है. लोग कहीं न कहीं आंशिक रूप से प्रभावित हुआ है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >