मायावती बांका : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरह ही यूपी की पूर्व मुख्यमंत्री सह बसपा प्रमुख मायावती बांका जिले से बिहार विधानसभा चुनाव के लिए पहला चुनाव प्रचार करने बांका पहुंचीं.
भेड़ा मोड़ के मैदान पर चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कुमारी मायावती ने कहा कि लालू-नीतीश या भाजपा किसी ने भी दलितों का भला नहीं किया.
बिहार में दलितों का मसीहा बन कर जो भी नेता आये सभी ने दलितों को ठगा. सभा को संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि आरक्षण खत्म नहीं होना चाहिए बल्कि अगड़ों में गरीब को भी आरक्षण का लाभ मिलना चाहिए.
