चुनाव की आड़ में मनरेगा कार्य पोकलेन से, जॉब कार्ड धारी हताश

बांका : एक ओर जहां पूरे जिले में शांतिपूर्ण व भयमुक्त मतदान कराने के लिए प्रशासन ने एड़ी चोटी एक कर दिया है वहीं दूसरी ओर मुखिया जी चुनावी बयार की आड़ में मनरेगा कार्य पोकलेन से कर रहे हैं. मुखिया जी भी इस पर्व का फायदा उठा रहे हैं लेकिन बेचारी जनता भूखी मर […]

बांका : एक ओर जहां पूरे जिले में शांतिपूर्ण व भयमुक्त मतदान कराने के लिए प्रशासन ने एड़ी चोटी एक कर दिया है वहीं दूसरी ओर मुखिया जी चुनावी बयार की आड़ में मनरेगा कार्य पोकलेन से कर रहे हैं.

मुखिया जी भी इस पर्व का फायदा उठा रहे हैं लेकिन बेचारी जनता भूखी मर रही है. क्या है मामला प्रखंड क्षेत्र के छत्रपाल पंचायत में मनरेगा कार्य के तहत सड़क का निर्माण हो रहा है.

यह सड़क सुगरकोड़ से लोहसीना तक करीब चार लाख रुपये से किया जा रहा है. काम दो दिन पूर्व आरंभ हुआ है और सड़क का अधिकांश भाग निर्माण कार्य के करीब पहुंच चुका है.

कैसे हुआ मामले का उद्भेदन मामले का उद्भेदन उस वक्त हुआ जब सैकड़ों की संख्या में मजदूर प्रखंड कार्यालय पहुंचे. जहां उन्होंने लिखित शिकायत करते हुए बताया कि मुखिया द्वारा सड़क का निर्माण कराया जा रहा है. इसमें पोकलेन का उपयोग हो रहा है.

मजदूरों ने बताया कि वे सभी लोग जॉब कार्डधारी हैं लेकिन उन लोगों से काम नहीं लिया जा रहा है. उनके समक्ष रोजगार की समस्या है. अब अगर महात्मा गांधी ग्रामीण रोजगार योजना के तहत कार्य हो रहा है तो हमलोगों को भी काम मिलना चाहिए. कौन कौन जॉब कार्डधारी पहुंचे थे प्रखंड कार्यालय महेंद्र राय, प्रदीप राय, सुखदेव राय, कमलेश्वरी राय, हीरा लाल खेरा, पांचू खेरा, नीलो खेरा, मोती खेरा, साधु खेरा, सोमर खेरा, मनेजर खेरा, विषु खेरा, बहादुर खेरा, छबिया देवी, लीलीया देवी, लेबिया देवी, संगीता देवी, कुसीया देवी, विसनी देवी, मोहन खेरा, तारणी देवी, बकरी देवी, सीता देवी शामिल है. क्या कहते हैं बीडीओ इस संबंध में बीडीओ मनोज कुमार ने कहा कि आपके द्वारा जानकारी मिली है. मामले की जांच करायी जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >