आज शाम थम जायेगा चुनाव प्रचार, नेताओं के भाषण पर मतदाता करेंगे विचार, 12 को है मतदान बांका. आज शाम जिले में चुनाव प्रचार थम जायेगा. नेताओं की रैली व भाषणों के बाद अब मतदाताओं की बारी है कि उनका मत किसकी ओर जायेगा. जनता अब दो दिन में यह विचार करेंगी की कौन नेता उनके समक्ष झूठ बोल कर गये और किसने उनकी समस्या को ध्यान देने की घोषणा की. अब तक महागठबंधन से लेकर एनडीए के प्रत्याशियों ने यहां का दौरा किया. पांचों विधानसभा क्षेत्र में एनडीए व महागंठबंधन ने अपने अपने स्टार प्रचारकों को वैसे स्थानों पर उतारा जिस इलाके में उनकी पूछ हो. मोदी और मायावती ने यहीं से आरंभ की चुनावी सभाबिहार विधानसभा में एनडीए की जीत पक्की करने के लिए प्रधानमंत्री मोदी ने बांका के समुखिया मोड़ स्थित राजपुर मैदान में दो अक्तूबर को अपनी सभा की थी. जिसमें उन्होंने लालू और नीतीश पर जम कर प्रहार करते हुए कहा था कि जिसने बिहार का विकास नहीं किया क्या वो फिर से सत्ता में आने के काबिल है. उन्होंने कहा कि यहां से बिहार में परिवर्तन की शुरुआत है. साथ ही नक्सल प्रभावित इलाके में अपनी सभा को करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने उस रास्ते को छोड़ मुख्य रास्ते से जुड़ने की बात कहीं थी. उन्होंने कहा था कि हिंसा से किसी का भला नहीं हुआ है. लालू व नीतीश ने भी किये थे मोदी पर प्रहारलालू और नीतीश ने भी अपने अपने सभा में मोदी सहित एनडीए में शामिल नेताओं पर जम कर प्रहार किया. उन्होंने नरेंद्र मोदी के कालेधन को जनता के बीच रखा और लोक सभा चुनाव में किये वादे को भी पूरा करने को कहा. वहीं उन्होंने प्रधानमंत्री द्वारा दिये गये डीएनए बयान को भी जनता को खूब लुभाया. वहीं सभा को संबोधित करते हुए लालू प्रसाद यादव ने जातिवाद पर जोर देते हुए मंडल को एक साथ आने की बात कहीं. उन्होंने कहा कि सांप्रदायिक शक्ति को रोकना हो तो महागंठबंधन के पक्ष में मतदान करें. आवश्यक तैयारी पूरीचुनाव को लेकर जिला प्रशासन की ओर से आवश्यक कार्य पूरा कर लिया गया है. सभी कर्मियों का ट्रेनिंग पूरा कर लिया गया है. कर्मियों को इवीएम की पूरी जानकारी दे दी गयी है. साथ ही कर्मियों को बूथ पर भेजने का भी इंतजाम आज से आरंभ कर दिया जायेगा. पैसे का भी रहा बोलबाला चुनाव में पैसे का खेल होता है इससे इंकार नहीं किया जा सकता. इस को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने भीएसटी का गठन किया. इस दौरान सीओ व थानाध्यक्ष ने पंजवारा से 60 हजार, चांदन से करीब 1 लाख 25 हजार रुपये, अमरपुर से भी पचास हजार रुपये पुलिस ने बरामद किये. सुरक्षा के पुख्ता इंतजामबांका जिले में दो दो विधानसभा नक्सल प्रभावित है. जिस कारण यहां पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये जा रहे है. कटोरिया व बेलहर में चुनाव शाम के चार बजे तक हीं मतदान होंगे. एसपी डा. सत्य प्रकाश ने कहा कि नक्सल प्रभावित बूथों पर अर्धसैनिक बलों की तैनाती की जायेगी. साथ ही सादे लिबास में पुलिसकर्मी की तैनाती की जायेगी. कई बूथों का स्थान परिवर्तन नक्सल प्रभावित बूथ या पिछले चुनाव में जिस बूथों पर घटना घटी है उस बूथ को बदल दिया गया है. साथ ही वैसे बूथों को भी बदला है जहां सुविधा उपलब्ध नहीं है. जिला पदाधिकारी ने बताया कि सभी मतदाता भय मुक्त होकर अपना मतदान कर सकें इसका प्रयास किया जा रहा है. 53 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला 53 प्रत्याशियों का भाग्य का फैसला मतदाता सोमवार को करेंगे. प्रत्याशियों में से अमरपुर विधानसभा के लिए 14 प्रत्याशी, बांका विधानसभा में ग्यारह प्रत्याशी, बेलहर विधानसभा में 11 प्रत्याशी, धोरैया में 8 मतदाता तथा कटोरिया में 9 प्रत्याशी चुनाव मैदान में है. बांका विधानसभा में 238 बूथों पर 124541 पुरुष तथा 110896 महिला तथा पांच किन्नर मतदाता प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे. जबकि बेलहर में 293 बूथों पर पुरुष 154320 तथा महिला 135247 मतदाता तथा पांच किन्नर मतदाता प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे. कटोरिया (एसटी) विधानसभा में 220 बूथों पर 124113 पुरुष मतदाता तथा 108727 महिला मतदाता तथा तीन किन्नर मतदाता प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे. धोरैया (एससी) विधानसभा में 289 बूथों पर 143622 पुरुष तथा 125078 महिला मतदाता तथा 6 किन्नर प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे. अमरपुर विधानसभा में 281 बूथों पर 149112 पुरुष तथा 126956 महिला तथा दस किन्नर प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे. अब तक कौन कौन से नेता ने किया चुनावी सभा नरेंद्र मोदी, लालू प्रसाद यादव, नीतीश कुमार, राधा मोहन सिंह, सचिन पायलट, मनोज तिवारी, राज बब्बर, अशोक चौधरी, मंगल पांडेय, बशिष्ठ नारायण सिंह, नंद किशोर यादव, राम विलास पासवान, जितन राम मांझी, उपेंद्र कुशवाहा, सुशील मोदी, अश्विनी चौबे, शाहनवाज हुसैन, राजीव प्रताप रूड़ी, राम कृपाल यादव, हेमंत सोरेण, शिवु सोरेण, अर्जुन मुंडा, राज नाथ सिंह, स्मृति इरानी, मायावती, जनार्दन सिंह सिंग्रीवाल, गुलाम रसुल बलयाबी, मनोज सिन्हा सहित कई नेताओं ने चुनावी सभा की.
आज शाम थम जायेगा चुनाव प्रचार, नेताओं के भाषण पर मतदाता करेंगे विचार, 12 को है मतदान
आज शाम थम जायेगा चुनाव प्रचार, नेताओं के भाषण पर मतदाता करेंगे विचार, 12 को है मतदान बांका. आज शाम जिले में चुनाव प्रचार थम जायेगा. नेताओं की रैली व भाषणों के बाद अब मतदाताओं की बारी है कि उनका मत किसकी ओर जायेगा. जनता अब दो दिन में यह विचार करेंगी की कौन नेता […]
