अब सेटेलाइट फोन से दुर्गम स्थानों से होगा संपर्क

बेलहर : नक्सल प्रभावित व अतिसंवेदनशील क्षेत्र होने के कारण बेलहर थाना को सेटेलाइट फोन से मुक्त कर काफी मजबूत एवं आधुनिकीकरण किया गया है. पुलिस विभाग द्वारा बेलहर पुलिस को सशक्त करने के लिए 1.70 लाख की लागत का सेटेलाइट फोन बिना मोबाइल नेटवर्क के ही जंगलों, पहाड़ी, दुर्गम क्षेत्रों से अपने गणतव्य स्थानों […]

बेलहर : नक्सल प्रभावित व अतिसंवेदनशील क्षेत्र होने के कारण बेलहर थाना को सेटेलाइट फोन से मुक्त कर काफी मजबूत एवं आधुनिकीकरण किया गया है.

पुलिस विभाग द्वारा बेलहर पुलिस को सशक्त करने के लिए 1.70 लाख की लागत का सेटेलाइट फोन बिना मोबाइल नेटवर्क के ही जंगलों, पहाड़ी, दुर्गम क्षेत्रों से अपने गणतव्य स्थानों से संपर्क की क्षमता रखता है. गुरुवार को बेलहर डीएसपी पीयूष कांत ने सेटेलाइट फोन का जांच कर उसकी जानकारी प्राप्त किये.

बेलहर थाना के दो पुअनि अभिषेक कुमार व अंबिका प्रसाद को सेटेलाइट फोन का प्रशिक्षण पटना से प्राप्त कर लेते है. अभिषेक कुमार ने बताया कि सेटेलाइट फोन के माध्यम से, सेटेलाइट से लैंडलाइन फोन, सेटेलाइट से मोबाइल फोन, लैंड लाइन से सेटेलाइट फोन, मोबाइल से सेटेलाइट आदि सभी व्यवस्था से संपर्क बनाया जा सकता है.

किसी भी दुर्गम स्थानों से जहां मोबाइल नेटवर्क नहीं है वहां से इस फोन के माध्यम से संपर्क बनाया जा सकता है. यह सीधे सेटेलाइट के माध्यम से संपर्क बनाता है. इसकी कॉल दर 70 रुपये प्रति कॉल है. यह व्यवस्था पुलिस को काफी सुदृढ़ बनायेगी. बेलहर थाना के लिए दो सेटेलाइट फोन उपलब्ध कराया गया है. डीएसपी पीयूष कांत ने बताया कि कई बार नक्सली ऑपरेशन में क्षेत्र के अनेकों स्थानों पर मोबाइल नेटवर्क नहीं मिलता था जिससे पुलिस को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था. यह फोन चुनाव में काफी कारगर सिद्ध होगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >