अर्द्धसैनिक बल ने किया शहर में फ्लैग मार्च

अर्द्धसैनिक बल ने किया शहर में फ्लैग मार्च बांका . अद्धसैनिक बलों द्वारा शुक्रवार देर शाम को फ्लैग मार्च निकाला गया. ये सभी बल पुलिस लाईन से चल कर पूरे शहर का भ्रमण किया. इसमें कटोरिया रोड, अलीगंज, विजय नगर, बाबूटोला, गांधी चौक, बांका परिसदन रोड में घूम कर अपनी उपस्थिति दिखाई. ताकि शहर में […]

अर्द्धसैनिक बल ने किया शहर में फ्लैग मार्च बांका . अद्धसैनिक बलों द्वारा शुक्रवार देर शाम को फ्लैग मार्च निकाला गया. ये सभी बल पुलिस लाईन से चल कर पूरे शहर का भ्रमण किया. इसमें कटोरिया रोड, अलीगंज, विजय नगर, बाबूटोला, गांधी चौक, बांका परिसदन रोड में घूम कर अपनी उपस्थिति दिखाई. ताकि शहर में सुरक्षा के मद्देनजर किसी प्रकार की खामियां न हो. स्वच्छ मतदान के लिए जिला प्रशासन ने निकाली कैंडिल मार्च बांका . चुनाव में मतदान की प्रतिशतता बढ़ाने कि लिए शुक्रवार को स्वीप के तहत जिला प्रशासन द्वारा कैंडिल मार्च निकाला गया. मौके जिलाधिकारी ने हरी झंडी दिखा कर रवाना किया. यह कैंडिल मार्च समाहरणालय से चल कर डीएम कोठी होते हुए गांधी तक चलाया गया. इस कार्यक्रम में साक्षरता कर्मी, टोला सेवक, शिक्षा विभाग व जिला प्रशासन ने लोगों से अपील किया कि 12 अक्तूबर को स्वच्छ मन से मतदान करें. मत के लिए किसी प्रकार का लोभ में न पड़े, ताकि राज्य में स्वच्छ सरकार बने और राज्य का विकास हो.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >