जंगलराज को याद करें तब करें मतदान : नंद किशोर

जंगलराज को याद करें तब करें मतदान : नंद किशोर प्रतिनिधि, बौंसी/फुल्लीडुमर जंगलराज को याद कर ही मतदान करें, जंगलराज में न सड़क थी, न शिक्षक. न दवा थी और ना कार्यालय में कर्मचारी. सिर्फ अपराध का बोलबाला था. उक्त बातें केंद्रीय मंत्री राम विलास पासवान के साथ चुनावी सभा को संबोधित करने पहुंचे बिहार […]

जंगलराज को याद करें तब करें मतदान : नंद किशोर प्रतिनिधि, बौंसी/फुल्लीडुमर जंगलराज को याद कर ही मतदान करें, जंगलराज में न सड़क थी, न शिक्षक. न दवा थी और ना कार्यालय में कर्मचारी. सिर्फ अपराध का बोलबाला था. उक्त बातें केंद्रीय मंत्री राम विलास पासवान के साथ चुनावी सभा को संबोधित करने पहुंचे बिहार विधानसभा के प्रतिपक्ष के नेता नंद किशोर यादव ने कहीं. उन्होंने कहा कि जिस जंगल राज के खात्में को लेकर बिहार के लोगों ने एनडीए को बहुमत दिया था. उसी जनादेश को दरकिनार करते हुए नीतीश ने भाजपा से संबंध तोड़ते हुए जंगलराज वालों के साथ मिल गये. जिस वक्त एनडीए के शासन था उस वक्त कानून व्यवस्था सरकार के हाथ में थी. महिलाएं देर रात तक बाहर धूमा करती थी. अपराधी जेल मेें थे लेकिन जैसे ही एनडीए से नीतीश कुमार अलग हुए और लालू प्रसाद के साथ मिल कर सरकार चलाने लगे की कानून का राज खत्म हो गया और अपराधी का राज कायम हो गया. उन्होंने कहा कि यादव समाज ने लालू प्रसाद को क्या नहीं दिया लेकिन लालू प्रसाद ने यादव समाज को क्या दिया. नीतीश कुमार ने ही लालू प्रसाद को चुनाव लड़ने पर रोक लगवायी. नीतीश सरकार के शासनकाल में यादवों पर जुल्म हुआ लेकिन फिर से लालू प्रसाद उसी नीतीश कुमार के साथ मिल गये. नंद किशोर यादव ने बुधवार को फुल्लीडुमर व बौंसी में सभा को संबोधित किया. वो बेलहर प्रत्याशी मनोज यादव व कटोरिया प्रत्याशी स्वीटी सीमा हेंब्रम के पक्ष में चुनाव प्रचार करने पहुंचे थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >