प्रधानमंत्री की सुरक्षा को लेकर स्वास्थ्य विभाग की ओर से भी व्यापक तैयारी की गयी थी, जिसमें सभा स्थल पर पांच एंबुलेंस लगाये गये थे. प्रधानमंत्री के कारकेड में भी चिकित्सक की प्रतिनियुक्ति की गयी थी.
पटना पीएमसीएच से पहुंचे दो-दो चिकित्सक नियंत्रण कक्ष में अपने टेक्निकल स्टाफ के साथ उपस्थित थे. जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री के कारकेड में डाॅ सुनील झा व डाॅ एलएस राम के अलावा रविकांत कुमार थे.
वहीं डाॅ मुर्तजा अली, डाॅ अपूर्वा, डाॅ अशोक सिंह, डाॅ दीपक लामा नियंत्रण कक्ष में मौजूद थे. चिकित्सकों की टीम के साथ ही चार पैकेट ए प्लस ब्लड भी रखा था. प्रधानमंत्री के पहुंचते ही सभी चिकित्सक व कर्मी चौकस हो गये.
