नाग पंचमी को लेकर सुबह से मंदिरों में लगी रही भीड़

बांका : नाग पंचमी को लेकर बुधवार को नाग देवताओं की पूजा-अर्चना करने लिए सुबह से ही भक्तों का तांता मंदिरों लगी रही. नाग देव की पूजा करने में सबसे ज्यादा महिला की भीड़ देखी गयी जो सुबह से ही पूजा-अर्चना के लिए मंदिर परिसर पहुंच रही थी. इस दौरान शहर के भयहरण स्थान, बिसहरी […]

बांका : नाग पंचमी को लेकर बुधवार को नाग देवताओं की पूजा-अर्चना करने लिए सुबह से ही भक्तों का तांता मंदिरों लगी रही. नाग देव की पूजा करने में सबसे ज्यादा महिला की भीड़ देखी गयी जो सुबह से ही पूजा-अर्चना के लिए मंदिर परिसर पहुंच रही थी.

इस दौरान शहर के भयहरण स्थान, बिसहरी स्थान व प्रखंड क्षेत्र के करमा पंचायत अंतर्गत करनाबै गांव स्थित बाबा ब्रrादेव स्थान, दुधारी गांव स्थित कन्हैया स्थान सहित विभिन्न नाग देवताओं के मंदिरों में पूजा अर्चना के लिए भक्तों पहुंच रहे थे. मालूम हो कि इस पर्व को लोग आस्था और विश्वास के साथ मनाते हुए नाग देव की पूजा करते है.

इस पूजा में गाय का दूध व धान का लावा को नाग देव के स्थान पर पूजते हैं. इसके साथ-साथ लोग अपने घरों में भी दूध व लाव को चढ़ा कर नाग देव की आराधना की.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >