बौंसी : बगडूंबा पंचायत के बगडूंबा गांव में योजना एवं विकास विभाग द्वारा विधायक कोटे से पीसीसी सड़क का निर्माण किया जा रहा है. सड़क निर्माण कार्य में इतनी घटिया सामग्री का प्रयोग किया जा रहा है कि सड़क कुछ ही महिनों बाद खराब हो सकती है.
5 लाख 93 हजार 905 रुपये की लागत से बनने वाले इस सड़क में बालु के बदले डीग्री पहाड़ी की मरी हुई मिट्टी प्रयोग में लायी जा रही है. और तो और ईट सोलिंग में काफी दुरी पर बिछाया जा रहा है वहां कार्य करा रहे संवेदक हीरा लाल मंडल के सहयोगी फूलटुस रजक का कहना था कि बालु अनुपलब्धता की वजह से ऐसा किया जा रहा है
नही तो लेबर बैठ जाता और उसका भुगतान करना पड़ता. इस संबंध में स्थानीय सरपंच ने बताया कि घटिया कार्य का विरोध किया जा रहा है लेकिन संवेदक के स्थानीय होने की वजह से गांव के लोग कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है इस संबंध में विभागीय अभियंता को भी शिकायत की जा रही है. इस संबंध में संवेदक हीरालाल मंडल ने बताया कि कार्य को रोक दिया गया है बालु आने के बाद गुणवत्ता पूर्ण कार्य कराया जायेगा.
