संवेदक को डालें काली सूची में : सांसद
बांका : देश में जब तक यूपीए की सरकार नहीं होगी, तब तक विकास संभव नहीं है. बयानों से देश नहीं चलता है जरूरत है इस पर अमल करने की, चुनाव आ रहा ऐसे में मोदी ने मदारी का रूप धारण कर जो घोषणाएं की है, इससे बिहार का अपमान हुआ है. एक प्रधानमंत्री डीएनए […]
बांका : देश में जब तक यूपीए की सरकार नहीं होगी, तब तक विकास संभव नहीं है. बयानों से देश नहीं चलता है जरूरत है इस पर अमल करने की, चुनाव आ रहा ऐसे में मोदी ने मदारी का रूप धारण कर जो घोषणाएं की है,
इससे बिहार का अपमान हुआ है. एक प्रधानमंत्री डीएनए जैसी टिप्पणी दे इससे साफ जाहिर होता है कि प्रधानमंत्री देश के लिए क्या कर सकते हैं. देश ने एक बार धोखा खाया है बिहार धोखा नहीं खायेगी यह बुद्ध की धरती है. उक्त बातें स्थानीय सांसद जयप्रकाश नारायण यादव ने बुधवार को बांका परिसदन में प्रेस वार्ता के दौरान कही.
उन्होंने कहा कि 30 अगस्त को पटना में होने वाली रैली मानव समुद्र का हिस्सा बनने जा रहा है. मौके पर कांगेस जिलाध्यक्ष संजीव कुमार सिंह व जदयू जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश मंडल ने कहा कि बिहार में यूपीए गंठबंधन की सरकार बनेगी यह तय है जिसको लेकर एनडीए में बैचेनी साफ देखा जा सकता है. इस मौके पर पूर्व विधायक रामदेव यादव, महासचिव ओम प्रकाश गुप्ता, प्रवक्ता अनंत राय, महासचिव स्वीटी सीमा हेंम्ब्रम, उपाध्यक्ष अनिरूद्ध यादव, मिथलेश कुशवाहा, बमबम यादव, राकेश कुमार सिंह, अबुल हासीम, प्रमोद राउत, पंसस मुकेश यादव, संजय यादव, विमल राय, सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे.
सुखनियां वियर का जल्द शुरू होगा जीर्णोद्घार
बौंसी. सिंचाई विभाग एवं पथ निर्माण विभाग के अभियंताओं का मनोबल इतना बढ़ा हुआ है कि वे सांसद द्वारा तमाम प्रयास होने के बाद भी कार्य को आगे नहीं बढ़ा रहे हैं. दरअसल ध्वस्त हुए सुखनियां वियर एवं जर्जर हो चुके डैम रोड के लिए सांसद ने कई बार अभियंताओं को योजनास्थलों पर ले जाकर दिखा चुके हैं. लेकिन काम आगे नहीं बढ़ा.
बुधवार को सांसद जयप्रकाश नारायण यादव ने युवा राजद के राजीव पासवान के आवास पर पत्रकारों से बात के क्रम में कहा कि सुखनियां वियर का जीर्णोद्घार शीघ्र ही प्रारंभ हो जायेगा. इसके लिए जब उन्होने विभाग के मुख्य अभियंता से बात की तो अभियंता ने बताया कि तीन दिनों के अंदर डीपीआर को सुधार कर विभाग के पास भेजा जा रहा है वहां से स्वीकृति मिलते ही काम प्रारंभ हो जाएगा.
वहीं चांदन डैम रोड के संबंध में भी सांसद ने कार्यपालक अभियंता से अविलंब संवेदक को काली सूची में डाल कर कार्य को शीघ्र करवाने का अनुरोध किया. इसके अलावे उन्होने कहा कि चांदन डैम के नहरों से किसानों को महज एक से डेढ़ सौ क्यूसेक ही पानी दिया जा रहा है इसके लिए अभियंताओं को साफ निर्देश दिया गया है कि किसानों को पटवन के लिए पूरा पानी दिया जाए नहीं तो अंजाम बहुत बुरा होगा. मनियारपुर स्कूल में छात्र छात्रओं के बैठने के लिए सीट कुर्सी आदि सामान अविलंब खरीदने का आदेश डीईओ को दिया. इस मौके पर अनिरुद्घ यादव, जयराम यादव, सहित काफी लोग मौजूद थे.