नक्सलियों ने दो पोकलेन व एक ट्रैक्टर को फूंका

बांका : प्रखंड स्थित रतौठिया गांव के पास डकरा डैम मरम्मत कार्य में लगे ठेकेदार के दो पोकलेन व एक ट्रैक्टर को शुक्रवार की देर रात नक्सलियों ने आग के हवाले कर दिया. शुक्रवार की देर रात दो दर्जन नक्सली हथियार से लैस होकर कार्य स्थल पर पहुंचे. वहां मौजूद आधा दर्जन कर्मी को पहले […]

बांका : प्रखंड स्थित रतौठिया गांव के पास डकरा डैम मरम्मत कार्य में लगे ठेकेदार के दो पोकलेन व एक ट्रैक्टर को शुक्रवार की देर रात नक्सलियों ने आग के हवाले कर दिया. शुक्रवार की देर रात दो दर्जन नक्सली हथियार से लैस होकर कार्य स्थल पर पहुंचे.
वहां मौजूद आधा दर्जन कर्मी को पहले अपने कब्जे में ले लिया. कर्मी के पास से मोबाइल व रुपये छीन लिये. इसके बाद पोकलेन पर पेट्रोल छिड़क कर आग के हवाले कर दिया. उपस्थित कर्मी से मुंशी का पता पूछा.
कर्मी ने कहा कि वे गांव गये है. इसके बाद नक्सली सिंचाई विभाग के द्वारा बनाये गये एक भवन के पास पहुंचा, जहां ट्रैक्टर लगा हुआ था उसे भी आग के हवाले कर दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >