जमीन विवाद में मारपीट एक घायल, रेफर

शंभुगंज : थाना क्षेत्र के परमानंदपुर पंचायत के अंतर्गत हस्तिनापुर गांव में जमीन विवाद को लेकर शनिवार को मारपीट हो गयी. मारपीट में हस्तिनापुर गांव के संजीव सिंह उर्फ सीताराम सिंह के साथ गांव के लोगों द्वारा मारपीट की गयी है जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गये. घायल को इलाज के लिए प्राथमिक […]

शंभुगंज : थाना क्षेत्र के परमानंदपुर पंचायत के अंतर्गत हस्तिनापुर गांव में जमीन विवाद को लेकर शनिवार को मारपीट हो गयी. मारपीट में हस्तिनापुर गांव के संजीव सिंह उर्फ सीताराम सिंह के साथ गांव के लोगों द्वारा मारपीट की गयी है जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गये.
घायल को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया लेकिन जख्मी संजीव की गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद भागलपुर रेफर कर दिया गया. जख्मी संजीव सिंह ने गांव के ही चुन्ना सिंह, नुनूमनी उर्फ कारू सिंह, निगम सिंह, गिरीश सिंह आदि पर मारपीट का आरोप लगाया है. समाचार लिखे जाने तक प्राथमिकी दर्ज नहीं करायी गयी थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >