अब तक चालू नहीं हुआ आइसीयू

बांका: बेहतर स्वास्थ्य सेवा मुहैया कराने के लिए बांका के विधायक राम नारायण मंडल ने वर्ष 2010 में अनुमंडल अस्पताल को जिला अस्पताल में परिणत किया था. सौ सैय्या वाले अस्पताल में सरकार का दावा था कि मरीजों व बांका वासियों को सभी अत्याधुनिक सुविधा बांका अस्पताल में मिलेगी. किसी भी तरह की बीमारी के […]

बांका: बेहतर स्वास्थ्य सेवा मुहैया कराने के लिए बांका के विधायक राम नारायण मंडल ने वर्ष 2010 में अनुमंडल अस्पताल को जिला अस्पताल में परिणत किया था. सौ सैय्या वाले अस्पताल में सरकार का दावा था कि मरीजों व बांका वासियों को सभी अत्याधुनिक सुविधा बांका अस्पताल में मिलेगी.

किसी भी तरह की बीमारी के लिए यहां के मरीजों को बाहर रेफर नहीं किया जायेगा, लेकिन जिला अस्पताल में मरीजों के इलाज के लिए बहुत सारे मशीन लगाये गये हैं लेकिन उसको ऑपरेट करने के लिए न ही तकनीकी कर्मी हैं और न ही चिकित्सक. अस्पताल में सबसे अहम भाग आइसीयू का होता है जो अब तक इस अस्पताल में चालू नहीं किया गया है.

कहां अटका है पेच : जानकारी के अनुसार अस्पताल निर्माण के वक्त ही आइसीयू कक्ष का निर्माण किया गया था. जिसमें अत्याधुनिक मशीन लगाने के साथ साथ चिकित्सक व स्वास्थ्यकर्मी की तैनाती की जानी थी, लेकिन सदर अस्पताल आरंभ होने के बाद से आइसीयू के लिए न ही चिकित्सकों की बहाली की गयी और ना ही मशीन के लिए फंड ही आया. अस्पताल सूत्रों की माने तो विगत वर्ष राज्य से आइसीयू के लिए जगह की मांग की गयी थी. इसके बाद सीएस के द्वारा तीसरे माले पर छह सैय्या वाला एक कमरा दिया गया, लेकिन उसके बाद से कोई कार्रवाई नहीं हुई है.
कितने कर्मी की है जरूरत
स्वास्थ्य विभाग की माने तो एक आइसीयू के लिए कम से कम चार चिकित्सक की जरूरत होती ह,ै जो स्पेशल आइसीयू के लिए ही हो. एक चिकित्सक की ड्यूटी आठ घंटे की होती है. साथ ही आठ नर्स, दो एनाथेटिक्स की जरूरत होती है, लेकिन इस वक्त सदर अस्पताल में जेनरल फिजिशियन की ही कमी है तो आइसीयू कैसे खुलेगा.
बांका वासियों को अच्छी स्वास्थ्य सुविधा मिले इसके लिए हमारा प्रयास पहले था और अब भी है. हमारे प्रयास से ही जिले के लोगों को सदर अस्पताल मिला लेकिन इस वक्त राज्य सरकार को आम जनजीवन से कोई लेना देना नहीं है. इस ओर बार-बार ध्यान आकृष्ट कराने के बाद भी सरकार इस ओर ध्यान नहीं दे रही है.
राम नारायण मंडल, विधायक, बांका.
राज्य सरकार से लेकर केंद्र सरकार के स्वास्थ्य विभाग को कई बार इस ओर ध्यान आकृष्ट कराया गया है. पहल कर जल्द ही जिले के लोगों को यह सुविधा उपलब्ध करायी जायेगी.
जय प्रकाश नारायण यादव, सांसद, बांका.
इस वक्त चिकित्सकों की कमी है. सरकार के द्वारा पिछले साल आइसीयू के लिए जगह की मांग की गयी थी. जिस पर सदर अस्पताल में तीसरे महल पर एक छह सैय्या का कमरा दिया गया है. सरकार के आदेश के बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी.
जितेंद्र सिंह , प्रभारी सीएस, सदर अस्पताल, बांका

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >