दहेज की खातिर घर से निकाला

कटोरिया: कटोरिया-सुईया ओपी क्षेत्र के बरगुनियां गांव से दहेज के लिए एक विवाहिता को घर से निकाल देने का मामला प्रकाश में आया है. इस संबंध में पीड़िता रेखा भारती द्वारा पति संतोष यादव ससुर राजकुमार यादव, सास सुमंती देवी व देवर पंकज यादव सभी ग्राम बरगुनियां थाना सुईया कटोरिया के विरुद्घ महिला थाना बांका […]

कटोरिया: कटोरिया-सुईया ओपी क्षेत्र के बरगुनियां गांव से दहेज के लिए एक विवाहिता को घर से निकाल देने का मामला प्रकाश में आया है. इस संबंध में पीड़िता रेखा भारती द्वारा पति संतोष यादव ससुर राजकुमार यादव, सास सुमंती देवी व देवर पंकज यादव सभी ग्राम बरगुनियां थाना सुईया कटोरिया के विरुद्घ महिला थाना बांका में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. साथ ही आरक्षी अधीक्षक बांका को आवेदन देकर आरोपियों के विरुद्घ कार्रवाही करने की मांग की है. प्राथमिकी के अनुसार पीड़िता द्वारा बताया गया है कि उसकी शादी 2010 में सुईया ओपी क्षेत्र के बरगुनियां गांव के राजकुमार यादव के पुत्र संतोष कुमार से हुई थी. इसमें यथा संभव दान स्वरूप दहेज भी दिया था.

अपने ससुराल में लगभग एक वर्ष खुशी पूर्वक रही. उसके बाद दहेज लोभियों द्वारा मोटरसाइकिल व दुधारू गाय की मांग को लेकर प्रताड़ित करना शुरू कर दिया. इस बीच पीड़िता गर्भवती भी हो गई. ससुर राजकुमार यादव ने दवा खिला कर गर्भपात करा दिया. इसके बाद पीड़िता के साथ आये दिन गाली-गलौज व मारपीट की जाने लगी. इस संबंध में कई बार पंचायत भी हुई.

लेकिन, ससुराल वालों पर इसका कोई असर नहीं पडा. अंतत: पीड़िता को 4-5-15 को घर से निकाल दिया. ससुराल से निकालने के बाद पीड़िता व उनके परिजन वालों को पता चला कि पति दूसरी शादी करने वाला है. तब महिला थाना बांका में आवेदन देकर इंसाफ की गुहार लगायी है.

पीड़िता के आवेदन पर महिला थाना में कोड संख्या 20/15 के तहत नामजद आरोपी के विरुद्घ प्राथमिकी दर्ज कर अनुसंधान कर्ता पुलिस अवर निरीक्षक दुर्गानंद हांसदा ने कार्रवाई शुरू की. लेकिन, आज तक पीड़िता कार्रवाही के इंतजार में पिता के घर रह रही है. इधर पीड़िता द्वारा एक आवेदन आरक्षी अधीक्षक बांका को भी देकर इंसाफ की गुहार लगायी गई थी. इसमें आरक्षी अधीक्षक के निर्देशानुसार अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी पियुष कांत ने अपने जांच में आरोपियों के विरुद्घ लगाये गये धारा को सत्य पाया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >