फोटो 22 बीएएन 60 : निरीक्षण करने पहुंचे एसपी डा सत्यप्रकाश.चांदन. पुलिस कप्तान डा सत्यप्रकाश बुधवार को नक्सल प्रभावित क्षेत्र आनंदपुर ओपी का निरीक्षण करने पहुंचे. उन्होंने वहां चहारदीवारी के हो रहे निर्माण कार्य का निरीक्षण किया. एसपी ने गश्ती, वाहन चेकिंग अभियान और छापामारी तेज करने का निर्देश दिया. साथ ही समय-समय पर एरिया डोमिनेशन अभियान चलाने को भी कहा. थानाध्यक्षों से बातचीत के क्र म में नक्सली गतिविधि का जायजा लिया. इस मौके पर एसडीपीओ शशिशंकर सुमन, एसडीपीओ पीयूष कांत, कटोरिया थानाध्यक्ष प्रवेश कुमार भारती, आनंदपुर ओपीध्यक्ष राजीव कुमार रंजन, अवर निरीक्षक मुरारी सिंह दल-बल के साथ उपस्थित थे. युवक ने फांसी लगा कर की आत्महत्या चांदन. आनंदपुर ओपी क्षेत्र के गुहजोरा गांव के 26 वर्षीय नकुल दास ने घर में ही फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली. सूचना मिलने के बाद ओपीध्यक्ष राजीव कुमार रंजन मृतक के घर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए बांका भेज दिया. पुलिस ने कहा कि परिजनों द्वारा अब तक लिखित आवेदन नहीं दिया गया है. परिजनों के अनुसार मृतक की पत्नी एक सप्ताह पहले अपने मायके चली गयी है. पति-पत्नी के विवाद में ही घटना होने की संभावना है. घटना के समय घर के अन्य सदस्य खेत पर थे. ओपीध्यक्ष ने कहा कि मामले की छानबीन की जा रही है.
एसपी ने किया ओपी का निरीक्षण
फोटो 22 बीएएन 60 : निरीक्षण करने पहुंचे एसपी डा सत्यप्रकाश.चांदन. पुलिस कप्तान डा सत्यप्रकाश बुधवार को नक्सल प्रभावित क्षेत्र आनंदपुर ओपी का निरीक्षण करने पहुंचे. उन्होंने वहां चहारदीवारी के हो रहे निर्माण कार्य का निरीक्षण किया. एसपी ने गश्ती, वाहन चेकिंग अभियान और छापामारी तेज करने का निर्देश दिया. साथ ही समय-समय पर एरिया […]
