मंदारहिल पैसेंजर गाड़ी में यात्रियों के साथ लूटपाट

बाराहाट. मंदारहिल पैसेंजर गाड़ी में यात्रियों के साथ लूटपाट की घटना प्रकाश में आयी है. मामले को लेकर रविवार को भागलपुर जीआरपी में मामला दर्ज कराया गया है. जीआरपी को दिये आवेदन में हंसडीहा निवासी संतोष मंडल ने बताया है कि वो देर रात 11 बजे मंदारहिल ट्रेन से भागलपुर के लिये गाड़ी पर सवार […]

बाराहाट. मंदारहिल पैसेंजर गाड़ी में यात्रियों के साथ लूटपाट की घटना प्रकाश में आयी है. मामले को लेकर रविवार को भागलपुर जीआरपी में मामला दर्ज कराया गया है. जीआरपी को दिये आवेदन में हंसडीहा निवासी संतोष मंडल ने बताया है कि वो देर रात 11 बजे मंदारहिल ट्रेन से भागलपुर के लिये गाड़ी पर सवार हुए थे. इसी क्रम में बाराहाट रेलवे स्टेशन के समीप यात्रियों के साथ लूटपाट की गयी. इस दौरान उसके साथ भी मारपीट करते हुए अपराधियों ने नकदी के साथ मोबाइल छीन लिये. जीआरपी ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >