परचा साटते नक्सली गिरफ्तार

झाझा: झाझा पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर नक्सली परचा साटते एक व्यक्ति को थाना क्षेत्र के द्वापरपहड़ी के समीप से गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. इसकी जानकारी देते हुए प्रभारी थानाध्यक्ष दुबे देवगुरु ने बताया कि पुलिस कप्तान जयंतकांत के निर्देश पर एएसपी अभियान डीएन पांडेय, सीआरपीएफ व एसटीएफ जवानों […]

झाझा: झाझा पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर नक्सली परचा साटते एक व्यक्ति को थाना क्षेत्र के द्वापरपहड़ी के समीप से गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.

इसकी जानकारी देते हुए प्रभारी थानाध्यक्ष दुबे देवगुरु ने बताया कि पुलिस कप्तान जयंतकांत के निर्देश पर एएसपी अभियान डीएन पांडेय, सीआरपीएफ व एसटीएफ जवानों ने बोड़वा क्षेत्र के शिकरडीह निवासी राजेंद्र यादव को द्वापरपहड़ी के पास परचा साटते गिरफ्तार किया है. पुलिस ने उसके पास से बड़ी मात्र में पोस्टर व पोस्टर साटने का सामान भी बरामद किया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >