गुणवत्तापूर्ण शिक्षा से बच्चे वंचित

फोटो 16 बीएएन 60 : विद्यालय में खेलते बच्चे चांदन . प्रखंड के सुदूरवर्ती इलाकों में शिक्षा व्यवस्था की स्थिति काफी बदतर है. शिक्षकों की कमी के चलते गुणवत्तापूर्ण शिक्षा से बच्चे वंचित हो रहे हैं. प्रोन्नत मध्य विद्यालय पिंडरा सिर्फ दो शिक्षकों के भरोसे चल रहा है. यहां 275 बच्चे नामांकित हैं. जिसमें गुरुवार […]

फोटो 16 बीएएन 60 : विद्यालय में खेलते बच्चे चांदन . प्रखंड के सुदूरवर्ती इलाकों में शिक्षा व्यवस्था की स्थिति काफी बदतर है. शिक्षकों की कमी के चलते गुणवत्तापूर्ण शिक्षा से बच्चे वंचित हो रहे हैं. प्रोन्नत मध्य विद्यालय पिंडरा सिर्फ दो शिक्षकों के भरोसे चल रहा है. यहां 275 बच्चे नामांकित हैं. जिसमें गुरुवार को 220 बच्चे उपस्थित थे. जिन्हें प्रधानाध्यापक राजकुमार यादव पढ़ा रहे थे. सहायक शिक्षक छुट्टी पर थे. एमडीएम संचालित हो रहा था. प्रोन्नत मध्य विद्यालय धनौछी भी दो शिक्षकों के भरोसे हैं. प्रोन्नत मध्य विद्यालय फूलहरा में पूर्व प्रधानाध्यापक द्वारा प्रभार नहीं देने के कारण पिछले चार दिनों से एमडीएम बंद है. विभागीय अधिकारियों के कारण शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार नहीं हो रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >