आधार कार्ड बनाने के नाम पर अवैध वसूली

धोरैया. प्रखंड की विभिन्न पंचायतों में इन दिनों आधार कार्ड बनाने के नाम पर अवैध वसूली किये जाने का धंधा परवान चढ़ रहा है. सरकारी स्तर पर आधार कार्ड नहीं बनने से निजी संचालकों द्वारा गांवों में घूम-घूम कर आधार कार्ड बनाया जा रहा है. इस रैकेट में शामिल लोगों द्वारा पचास से साठ रुपये […]

धोरैया. प्रखंड की विभिन्न पंचायतों में इन दिनों आधार कार्ड बनाने के नाम पर अवैध वसूली किये जाने का धंधा परवान चढ़ रहा है. सरकारी स्तर पर आधार कार्ड नहीं बनने से निजी संचालकों द्वारा गांवों में घूम-घूम कर आधार कार्ड बनाया जा रहा है. इस रैकेट में शामिल लोगों द्वारा पचास से साठ रुपये लेकर भोले भाले लोगों का कार्ड बनाया जा रहा है. इससे ग्रामीण शोषण का शिकार हो रहे हैं. भाकपा नेता मुनिलाल पासवान ने कहा कि प्रशासन के उदासीन रवैये के कारण यह स्थिति पैदा हुई है. उन्होंने जिला प्रशासन से ऐसे गोरखधंधों पर रोक लगाने की मांग की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >