भाजपाइयों ने जाना किसानों का हाल

फोटो : 1 बांका 6 : किसानों से मिलते डॉ मृणाल शेखर प्रतिनिधि, बांका सोमवार को आयी बारिश व ओलावृष्टि के बाद अमरपुर के किसानों की हालत खराब है. किसानों के खेतों में खड़ी फसल बरबाद हो चुकी है. आम और मकई की फसल को भी काफी नुकसान पहुंचा है. बुधवार को वरीय भाजपा नेता […]

फोटो : 1 बांका 6 : किसानों से मिलते डॉ मृणाल शेखर प्रतिनिधि, बांका सोमवार को आयी बारिश व ओलावृष्टि के बाद अमरपुर के किसानों की हालत खराब है. किसानों के खेतों में खड़ी फसल बरबाद हो चुकी है. आम और मकई की फसल को भी काफी नुकसान पहुंचा है. बुधवार को वरीय भाजपा नेता डॉ मृणाल शेखर ने कार्यकर्ताओं के साथ अमरपुर के किसानों की समस्याएं सुनीं. इस दौरान किसानों ने बताया कि वह कर्ज लेकर फसल की बुआई किये थे. अभी गेहूं की फसल को तैयार कर किसानों कर्जदारों को कर्ज लौटाने को तैयारी में थे, तभी ओलावृष्टि हो गयी. उन्होंने सरकार से मुआवजे की मांग की. डॉ शेखर ने कहा कि किसानों के चेहरे को बारिश और ओले ने मुरझा दिया है. सरकार संवेदनहीन है. अभी तक इस ओर ध्यान नहीं दिया गया. किसानों की मांगों को लेकर बीजेपी प्रखंड मुख्यालय के समक्ष धरना देगी. राम कथा का आयोजन चार से बांका. विजय नगर मुहल्ले के मुरली मनोहर ठाकुरबाड़ी में चार अप्रैल से राम कथा का आयोजन होने जा रहा है. आयोजक समिति के उपाध्यक्ष पंडित गौतम झा ने बताया कि कथाकार नीरज भैया होंगे. आयोजन समिति में अध्यक्ष सच्चिदानंद तिवारी, कोषाध्यक्ष शंभु साह, उप कोषाध्यक्ष निरंजन तिवारी है. कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए राजू तिवारी, विनोद साह, ज्ञानू साह सहित अन्य लगातार मेहनत कर रहे है. कार्यक्रम का 12 तक चलेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >